School News: अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, जानिए अगले महीने में कितनी मिलेंगी छुट्टियां
अगले महीने स्कूली छात्रों की मौज होने वाली है, क्योंकि अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते स्कूलों में कई दिन अवकाश रहने वाला है। इसके अलावा अगले महीने में 5 रविवार भी पड़ रहे हैं। त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश को जोड़े तो अधिकांश राज्यों में छात्रों को कम
अगले महीने स्कूली छात्रों की मौज होने वाली है, क्योंकि अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते स्कूलों में कई दिन अवकाश रहने वाला है। इसके अलावा अगले महीने में 5 रविवार भी पड़ रहे हैं।
त्यौहारों और साप्ताहिक अवकाश को जोड़े तो अधिकांश राज्यों में छात्रों को कम से कम 7 से 9 दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं। कुछ राज्यों में क्षेत्रीय त्यौहार पर अवकाश के चलते यह छुट्टियों की संख्या 10 से 12 पहुंच सकती है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में स्कूलों की छुट्टियों का पूरा शेड्यूल….
अगस्त 2026 में प्रमुख त्यौहार और सरकारी छुट्टियां
- 15 अगस्त :स्वतंत्रता दिवस, देश का राष्ट्रीय पर्व होने के कारण इस दिन स्कूलों में शैक्षणिक कार्य बंद रहेगा। ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद छात्रों को अवकाश मिलेगा।
- 26 अगस्त : ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी), पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित रहेगा।
- 28 अगस्त : रक्षाबंधन
रविवार और साप्ताहिक अवकाश: अगस्त महीने में कुल 5 रविवार (2 अगस्त, 9 अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त) आ रहे हैं। इसके अलावा जिन स्कूलों में दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी रहती है, वहां 8 अगस्त और 22 अगस्त को भी अवकाश रहेगा।
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूलों में अवकाश
कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस साल आयोजित होने वाले मेले करीब 5 करोड़ तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
नोट: सावन माह या प्रादेशिक आयोजनों (जैसे उज्जैन क्षेत्र में महाकाल सवारी व्यवस्था) के आधार पर जिला स्तर पर कलेक्टरों द्वारा स्थानीय छुट्टियों के आदेश अलग से जारी किए जा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी स्थानीय कारण या मौसम के मिजाज (जैसे अत्यधिक बारिश या अन्य कारण) के चलते आने वाले दिनों में छुट्टी घोषित होती है तो अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सटीक पुष्टि के लिए स्कूल प्रशासन, आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप या स्कूल डायरी के माध्यम से सीधे संपर्क में रहें।