Gold-Silver Rate 20 March : चांदी फिर लुढ़की, सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए दिल्ली-भोपाल-लखनऊ समेत बड़े शहरों का लेटेस्ट रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला है। लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में उछाल आया है लेकिन चांदी लुढ़की है। शुक्रवार सुबह सोना के दाम में ₹650 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में फिर बदलाव देखने को मिला है। लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में उछाल आया है लेकिन चांदी लुढ़की है। शुक्रवार सुबह सोना के दाम में ₹650 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है जिसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,080 पर पहुंच गई है। वहीं चांदी भी ₹5,000 (प्रति किग्रा) टूटी है, जिसके बाद चांदी के भाव ₹2,55,000 प्रति किलो पर ट्रेंड कर रहे हैं। इससे पहले गुरुवार (19 मार्च 2026) को 24 कैरेट का सोना का दाम ₹1,50,430 और चांदी के भाव ₹2,60,000 प्रति किलो पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी अलग-अलग शहरों का 18, 22 और 24 कैरेट का लेटेस्ट रेट…
बड़े शहरों का 18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,13,350 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,13,250 चल रहा हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,13,200 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,15,840 चल रहा है।
बड़े शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,38,500 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,38,400 पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,38,350 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,38,990 चल रहा है।
बड़े शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,51,080 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,50,980 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,50,930 दर्ज हुए हैं। चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,51,630 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,55,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,64,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।
सोने की कीमतों को प्रभावित करने वाले बड़े कारण
- अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर में उतार-चढ़ाव, वैश्विक मांग,भू-राजनीतिक तनाव।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और ब्याज दरें,शेयर बाजार का प्रदर्शन।
- भारतीय बाजार,स्थानीय कारक,भारत जैसे देशों में आयात शुल्क और अन्य कर
- घरेलू दामों पर USD-INR, आयात शुल्क।
- ईंधन की कमी, जीएसटी/टीसीएस।
- लोकल मेकिंग चार्ज, देश की महंगाई दर।
- त्योहार और शादियों का सीजन सोने की कीमतों पर बड़ा असर डालते हैं।
सोने खरीदने वालों के लिए काम की बातें
- भारत में सोने-चांदी के मानक भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए जाते हैं। शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के दिन नए रेट जारी नहीं होते हैं।
- IBJA के रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते। इसलिए, अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें।
- BIS लोगो भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards) का आधिकारिक प्रतीक है। HUID नंबर 6 अंकों का एक विशिष्ट अल्फा-न्यूमेरिक कोड (Hallmark Unique Identification) है।
जानिए 18, 20, 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
- सोने की शुद्धता को ‘कैरेट’ में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है।24 कैरेट (99.9% शुद्ध) पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती। बहुत नरम (Soft) होने के कारण इससे जटिल नक्काशी वाले आभूषण बनाना संभव नहीं है।
- 18 कैरेट (75.0% शुद्ध) पर 750 लिखा होता है। अक्सर हीरे या कीमती पत्थरों वाले गहनों में इसका उपयोग होता है।
- 20 कैरेट सोने पर 833 (83.3% शुद्धता) लिखा होता है। इसमें 16.7% अन्य धातुएँ (जैसे तांबा, चांदी, जस्ता) मिलाई जाती है।
- 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) पर 916 लिखा होता है। गहने बनाने के लिए यह सबसे लोकप्रिय है। इसमें 8.4% तांबा या चांदी या अन्य धातु मिलाई जाती है, ताकि गहने मजबूत रहें।
- यही कारण है कि ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट का ही सोना बेचते हैं। इसका उपयोग मुख्य रूप से सोने के सिक्के, बार (ईंटें) और निवेश के लिए किया जाता है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर वही अंक (जैसे 916 या 750) दर्ज हो।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।