MP Weather: सागर-रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का असर, आज विदिशा-गुना समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती

Aug 27, 2026 - 10:30
MP Weather: सागर-रीवा और शहडोल संभाग में मानसूनी सिस्टम का असर, आज विदिशा-गुना समेत 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग ने मानसून ट्रफ, कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के कारण 30-31 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।

आज, गुरुवार को 17 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं की चेतावनी जारी की गई है। 28 और 30 अगस्त को भी भारी बारिश होगी। दतिया में 27 अगस्त को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।

आज कहां-कहां होगी भारी बारिश

भारी बारिश, झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा): विदिशा, गुना, शिवपुरी, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।

हल्की से मध्यम बारिश, झंझावात और वज्रपात: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मैहर, पांढुर्णा।

मध्य प्रदेश में अब भी 10 फीसदी कम बारिश

मध्य प्रदेश में 1 जून से 26 अगस्त 2026 के बीच सामान्य से करीब 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक करीब 25.5 इंच ( 647.7 मिलीमीटर) बारिश हुई है जबकी 28.6 इंच ( 726.44 मिलीमीटर) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 3.1 इंच पानी कम गिरा है। आमतौर पर पूरे मानसून सीजन में औसतन 37.3 इंच बारिश होती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 6% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 13% कम पानी गिरा है। अगस्त का महीना समाप्त होने को है लेकिन जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां 19 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है। अब भी 40 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। सिर्फ प्रदेश के 15 जिलों अनूपपुर, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, बड़वानी, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ जिलों में ही सामान्य से अधिक पानी गिरा है।

रक्षाबंधन (28 अगस्त 2026) पर कैसा रहेगा मौसम

भारी वर्षा, झोंकेदार हवाएं (30-40 किमी/घंटा): अनूपपुर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़।

हल्की से मध्यम बारिश, झंझावात और वज्रपात: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा।

शनिवार-रविवार को भी होगी बारिश

29 अगस्त: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

30 अगस्त: सिंगरौली, सीधी, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।