IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बदलाव, 2 आईएएस समेत 13 प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। इसके अलावा 11 MCS अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी और विशेष सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार
मणिपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। दो आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। इसके अलावा 11 MCS अधिकारियों को भी नया पदभार सौंपा गया है। ज्वाइंट सेक्रेटरी और विशेष सचिव समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार को जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
आईएएस अधिकारी एल विक्रम विशेष सचिव डीपी पद पर बने रहेंगे। उन्हें निदेशक एमएएचयूडी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं एमसीएस अधिकारी न्गंगबाम जोगेंद्र संयुक्त सचिव (PHED) और संयुक्त निदेशक (एमएएचयूडी) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोइरंगथेम सिंह को संयुक्त सचिव (गृह), मुख्य सचिव के स्टाफ अधिकारी और जिला समन्वयक (PHED और एमएएचयूडी) पद पर नियुक्त किया गया गया है।

एक और आईएएस अफसर का हुआ तबादला
आईएएस अधिकारी लालटनपुइ को विशेष सचिव (आरडी एवं पीआर/ Edn S/टीसीआई) पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह विशेष सचिव, समाज कल्याण, आरडी एवं पीआर पद पर कार्यरत थे। वह आईएएस अधिकारी डॉ रंगीताबाली वैखोम का स्थान ग्रहण करने वाले हैं। राज्यपाल के नाम से अवर सचिव (डीपी) मणिपुर सरकार मयेंगबाम रंजीता देवी ने स्थानांतरण का आदेश जारी किया है।
इन प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को भी मिला नया पदभार
एस बाल कृष्णा सिंह को अतिरिक्त सचिव, गृह और राहत एवं आपदा प्रबंधन के साथ-साथ परियोजना निदेशक एलडीए पद पर नियुक्त किया गया है। बिद्यारानी अयेकपम को संयुक्त सचिव (डीपी/वर्क्स) और निदेशक राहत एवं पुनर्वास पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्युत और सहकारिता के संयुक्त सचिव पद पर लैशराम डोली देवी को नियुक्त किया गया है। निदेशक (MIS), परीक्षा नियंत्रक मणिपुर, कर्मचारी चयन आयोग और रजिस्ट्रार मणिपुर कर्मचारी चयन आयोग पद पर डॉ सोनिया ओइनम को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव (टीए एंड हिल्स)/ हॉर्टि एंड एससी) और परीक्षा नियंत्रक एमपीएससी पद पर दर्याल जुली अनल को नियुक्त किया गया है।