इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 बाइक बरामद
इंदौर की खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार को वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस
इंदौर की खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बुधवार को वाहन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिसकी कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस ने ई-रक्षक ऐप, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।
मुखबिर से सूचना मिलने पर गठित हुई विशेष टीम
फरियादी अल्ताफ ने वाहन चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट के बाद खजराना थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम गठित की गई है। जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और ई-रक्षक ऐप की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने रंगून गार्डन के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के नाम फरदीन उर्फ कालू, इरशाद और अशफाक हैं।
जेब में मास्टर चाबियों का गुच्छा रखते थे आरोपी, जांच जारी
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने मास्टर चाबियों के गुच्छे से महंगी मोटरसाइकिलों का लॉक खोलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी अपनी जेब में मास्टर चाबियों का गुच्छा लेकर चलते थे। जब भी मौका वाहनों के साथ मौके से गायब हो जाते थे। उनके कब्जे से पांच चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
आरोपियों ने शहर के अन्य क्षेत्रों से भी वाहन चोरी की वारदातें कबूल की हैं। फिलहाल, पुलिस उनसे अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधों की जांच जारी है। भविष्य ने अन्य कई खुलासे भी हो सकते हैं।