मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज 34 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, 22 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम

चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और और ट्रफ के चलते मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। गुरुवार (19 मार्च 2026) 15 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे और बारिश के साथ ओले गिरे। शुक्रवार (20 मार्च 2026) को 34 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 28 जिलों में कहीं बिजली

Mar 20, 2026 - 10:30
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज 34 जिलों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, 22 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम

चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और और ट्रफ के चलते मध्य प्रदेश में मौसम बदल गया है। गुरुवार (19 मार्च 2026) 15 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे और बारिश के साथ ओले गिरे। शुक्रवार (20 मार्च 2026) को 34 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 28 जिलों में कहीं बिजली गिरने, गरज-चमक, आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वही 6 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। 22 मार्च के बाद सिस्टम के कमजोर होने से फिर तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करेगी। अचानक हुई इस बारिश ने किसानों के माथे पर फिर चिंता की लकीरें खींच दी है। खेतों में कटी रखी गेहूं और सरसों की फसल को ओलावृष्टि से नुकसान पहुंचने की आशंका है।

22 मार्च को सक्रिय होगा एक और नया सिस्टम

मौसम विज्ञान केन्द्र, भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पांच चक्रवातीय परिसंचरण, एक ट्रफ और एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। ऊपरी एवं मध्य स्तर की पछुआ हवाओं में ट्रफ़, माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर भी उत्तर में विस्तृत है। एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 22 मार्च 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, जिसके असर से मार्च अंत में तापमान में इजाफा होने से गर्मी का असर देखने को मिलेगा। अप्रैल-मई में ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 °C पहुंचने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी गर्मी हाल बेहाल कर सकती है। बुंदेलखंड और पूर्वी मध्यप्रदेश (विंध्य क्षेत्र) में लू चलने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को बारिश-बिजली का अलर्ट

  • सिवनी, मंडला, बालाघाट, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ में ओले गिर सकते हैं।
  • ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, छतरपु, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा,दतिया, भिंड, छिंदवाड़ा, खरगोन और पांढुर्णा जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।