इंदौर: दो दिन की ट्रेनिंग के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने किया खेल, 90 हजार रुपये का कलेक्शन लेकर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी की कथित करतूत सामने आई है। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर हाल ही में नौकरी पर रखा गया कर्मचारी दिनभर का कलेक्शन लेकर फरार हो गया है। पेट्रोल पंप मैनेजर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और

Aug 9, 2026 - 18:30
इंदौर: दो दिन की ट्रेनिंग के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारी ने किया खेल, 90 हजार रुपये का कलेक्शन लेकर हुआ फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी की कथित करतूत सामने आई है। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर हाल ही में नौकरी पर रखा गया कर्मचारी दिनभर का कलेक्शन लेकर फरार हो गया है। पेट्रोल पंप मैनेजर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के महू नाका स्थित पेट्रोल पंप पर यह घटना घटित हुई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल पंप के मैनेजर ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी कि विजय नाम के व्यक्ति को हाल ही में पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के तौर पर रखा गया था।

करीब 90 हजार रुपये का कलेक्शन लेकर फरार हुआ कर्मचारी

उन्होंने आगे बताया कि कर्मचारी ने दो दिन की ट्रेनिंग के बाद जब काम शुरू किया, तो कथित तौर पर वह दिनभर का करीब 90 हजार रुपये का कलेक्शन लेकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कर्मचारी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि कर्मचारी द्वारा जमा किए गए कागजातों की भी जांच की जा रही है लेकिन प्रारंभिक जांच में कागजात फर्जी लग रहे हैं। इस पूरे मामले में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है जो फरार कर्मचारी की तलाश में जुटी है। बता दें कि कर्मचारी द्वारा दिए गए कागजात और अन्य चीजों के साथ पुलिस तकनीकी आधार पर भी जांच कर रही है।