इंदौर राजवाड़ा बस हादसा, तोड़फोड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य पर FIR दर्ज
इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रविवार को एक सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) ने तीन लोगों को कुचल दिया था। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो लोग घायल हो गये थे। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बस पर पथराव कर […]
इंदौर के राजवाड़ा इलाके में रविवार को एक सरकारी सिटी बस (PM बस सेवा) ने तीन लोगों को कुचल दिया था। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो लोग घायल हो गये थे। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बस पर पथराव कर दिया एवं बस के शीशों को क्षति पहुंचाई थी।
बता दें कि अब हादसे के बाद मौके पर बस पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। एमजी रोड थाना पुलिस ने बस में तोड़फोड़ करने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी अनुसार, फरियादी की शिकायत के बाद जांच कर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया है और दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि हादसे के बाद कानून हाथ में लेकर हिंसा करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस रविवार दोपहर को अचानक अनियंत्रित बस से हुए हादसे में तीन लोग चपेट में आ गए थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आक्रोश में आकर कानून अपने हाथ में ले लिया और बस पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद फरियादी ने एमजी रोड थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की जिस पर मामले में तीन नामजद आरोपी ओर अन्य पर मुकदमा दर्ज किया गया।
तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
बताया गया कि आरोपियों ने जानबूझकर बस के आगे का कांच, दोनों साइड की खिड़कियों के कांच, आगे की बॉडी समेत अन्य हिस्सों में जमकर तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान कर रही है। जो भी इस मामले में दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
बता दें कि राजवाड़ा में हुए बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। CCTV फुटेज में चौराहे पर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। पास में एक ऑटो रिक्शा भी खड़ा है। इसी दौरान तेज रफ्तार में एक बस आती है और तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लेती है। बस की टक्कर से ऑटो चालक नीचे गिरता दिखाई देता है जबकि दो अन्य लोग बस के पिछले हिस्से की चपेट में आते नजर आ रहे हैं।
इंदौर राजवाड़ा बस घटना का सीसीटीवी आया सामने, बस ने 4 लोगों को कुचला
चश्मदीद ने क्या कहा , सुनें#indore #rajbaada #bus pic.twitter.com/MDIbCG7k6N
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) September 27, 2026
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट