इंदौर में रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, पुलिस को देखकर भी नहीं रुका चालक, BNS के तहत FIR हुई दर्ज

इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं इसी कड़ी में गीता भवन चौराहे पर रॉन्ग साइड और तेज गति से कार चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली गई। पुलिस के मुताबिक चालक की लापरवाही से चौराहे पर मौजूद लोगों और […]

Sep 8, 2026 - 08:30
इंदौर में रॉन्ग साइड दौड़ाई कार, पुलिस को देखकर भी नहीं रुका चालक, BNS के तहत FIR हुई दर्ज

इंदौर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वहीं इसी कड़ी में गीता भवन चौराहे पर रॉन्ग साइड और तेज गति से कार चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली गई। पुलिस के मुताबिक चालक की लापरवाही से चौराहे पर मौजूद लोगों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी।

दरअसल घटना रविवार की है जब कार क्रमांक MP09 AM 7005 का चालक रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और आगे बढ़ता रहा। इसके बाद पुलिस ने वाहन की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की।

गीता भवन चौराहे पर कैसे हुई कार्रवाई?

यातायात पुलिस ने घटना को गंभीर मानते हुए वाहन की तलाश के लिए विशेष टीम लगाई। थाना प्रभारी यातायात अरविंद दांगी के नेतृत्व में टीम ने कार को ढूंढकर यातायात थाने पहुंचाया। पूछताछ के बाद चालक की पहचान अजय जायसवाल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार चालक ने न सिर्फ रॉन्ग साइड वाहन चलाया बल्कि तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैफिक नियमों का भी उल्लंघन किया। इससे चौराहे पर हादसे की स्थिति बन गई थी। इसी आधार पर थाना संयोगितागंज में अपराध क्रमांक 0401/26 दर्ज किया गया। चालक के खिलाफ BNS की धारा 185 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 177 और 184 के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया है।

इंदौर ट्रैफिक पुलिस का अभियान रहेगा जारी

वहीं यातायात प्रबंधन पुलिस का कहना है कि शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी बढ़ाई जा रही है। रॉन्ग साइड ड्राइविंग, तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि गंभीर मामलों में आपराधिक कार्रवाई भी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गीता भवन जैसे व्यस्त चौराहों पर थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसे मामलों में वाहन जब्त करने और एफआईआर दर्ज करने जैसी सख्त कार्रवाई की जा रही है।

शकील अंसारी, इंदौर