IPS Transfer: राज्य में हुआ 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, देखें पूरी लिस्ट

तेलंगाना में एक बार फिर नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सीआईडी और रेलवे के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। डीआईजी डीसीपी समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ

Jun 29, 2026 - 22:30
IPS Transfer: राज्य में हुआ 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, सरकार ने सौंपा नया पदभार, देखें पूरी लिस्ट

तेलंगाना में एक बार फिर नौकरशाही फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। कई को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सीआईडी और रेलवे के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। डीआईजी डीसीपी समेत कई पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 जून को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है।

अंबर किशोर झा, पुलिस आयुक्त रामगुंडम को अगले आदेश तक पुलिस उपमहानिरीक्षक जोन-1, कालेश्वरम पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डी. जोएल डेविस को पुलिस आयुक्त हैदराबाद शहर को महानिदेशक जोन-वी, यद्रादी पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आर. भास्करन, डीआईजी सीआई सेल इंटेलिजेंस को डीआईजी जोन-2, बसारा पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वारंगल के पुलिस आयुक्त बदले गए 

सनप्रीत सिंह, पुलिस आयुक्त वारंगल को स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त यातायात, साइबराबाद पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डीजी, जोन-3, राजन्ना पद का अतिरक्त प्रभार भी संभालेंगे। वारंगल के पुलिस आयुक्त पद पर एन. श्वेता को नियुक्त किया गया है। उन्हें डीआईजी, जोन-4 बंद्रादी पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • एस. विजय कुमार को अंयुक्त पुलिस आयुक्त (एल एंड ओ) उत्तरी रेंज, हैदराबाद पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  • चौ. सिंधु सरमा, संयुक्त निदेशक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तेलंगाना हैदराबाद को पुलिस अधीक्षक सीआईडी सेल इंटेलिजेंस हैदराबाद पद पर नियुक्त किया गया है। पुलिस सुपरिटेंडेंट एसबआईबी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • वाई साई शेखर को रेलवे पुलिस अधीक्षक सिकंदराबाद पद पर नियुक्त किया गया है।
  • चेर्नुरी रूपेश, पुलिस उपायुक्त, एसएम एंड आईटी हैदराबाद को पुलिस अधीक्षक सीआईडी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • चौ. प्रवीण कुमार संयुक्त निदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो तेलंगाना हैदराबाद को पुलिस अधीक्षक सीआईडी पद पर नियुक्त किया गया।
  • आर. वेंकटेश्वरलु जो पोस्टिंग प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें पुलिस उपायुक्त, सीएआर हेडक्वार्टर हैदराबाद सिटी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राजेश मीणा को एडिशनल एसपी (एडमिन) विकाराबाद पद पर नियुक्त किया गया।