IPS Transfer: इन 3 आईपीएस अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट
मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारतीय पुलिस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer MP) किया गया है। तीन अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। 10 मई को स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सचिव एमपी शासन (गृह विभाग) शिल्पा गुप्ता ने जारी किया है, जो अगले आदेश तक के लिए
मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारतीय पुलिस अधिकारियों का तबादला (IPS Transfer MP) किया गया है। तीन अफसरों को नया पदभार सौंपा गया है। 10 मई को स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश राज्यपाल के नाम से सचिव एमपी शासन (गृह विभाग) शिल्पा गुप्ता ने जारी किया है, जो अगले आदेश तक के लिए प्रभावी होगा। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव ने नया कार्यभार संभालने का निर्देश भी दिया गया है।
बैच 2010 के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को स्थानांतरित करके उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह उप पुलिस महानिरीक्षक या सेनानी दूसरी वाहिनी वी.स.बल ग्वालियर पद पर कार्यरत थे।
इन्हें भी मिला नया पदभार
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक (SP) पद पर बैच 2015 के आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागड़ी को नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सेनानी 17वीं वाहिनी वी.स.बल पद पर कार्यरत थे। दूसरी वाहिनी ग्वालियर पद पर विदिता डागर को नियुक्त किया गया है, जो पहले अपर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर जिला पद की जिम्मेदारी संभाल रही थी।
कुछ दिन पहले हुआ था 11 आईपीएस अफसरों का तबादला
इससे पहले 5 मई को मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में तैनात 11 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था। रामशरण प्रजापति को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती) पुलिस मुख्यालय भोपाल पद पर नियुक्त किया गया था। अवधेश गोस्वामी को उपमहानिरीक्षक (कल्याण/ लेख) पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया था। प्रशांत खरे को पुलिस महानिरीक्षक (अअवि), मनीष अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) मनोज कुमार राय को उप पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती) पद की जिम्मेदारी दी गई थी। उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पद पर रियाज इकबाल को नियुक्त किया गया है।