IPS Transfer: राज्य सरकार ने इन 5 आईपीएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी, यहाँ देखें

तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। शिवगंगाई और थूथुकुड़ी के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके अलावा एएसपी और डीआईजी पदों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। 22 जुलाई को तबादले और नियुक्ति से संबंधित

Jul 22, 2026 - 20:30
IPS Transfer: राज्य सरकार ने इन 5 आईपीएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी, यहाँ देखें

तमिलनाडु पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। शिवगंगाई और थूथुकुड़ी के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इसके अलावा एएसपी और डीआईजी पदों के प्रभार में भी बदलाव देखने को मिला है। 22 जुलाई को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है।

आईपीएस अधिकारी एम विजयलक्ष्मी को पुलिस उप महानिरीक्षक, होमगार्ड चेन्नई/ डायरेक्टर ऑफ़ सिविल डिफेंस और एडिशनल कमांडेंट जनरल होमगार्ड  पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस आर्म्ड पुलिस त्रिची पद पर तैनात थे।

इन दो जिलों में नए एसपी नियुक्त 

आर शिवा प्रसाद को थूथुकुड़ी जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभिषेक गुप्ता का स्थान ग्रहण करने वाले हैं, जिन्हें अब स्थानांतरित करके  शिवगंगा जीले के एसपी बनाया गया है। पहले शिवगंगा एसपी पद पर आर शिवा प्रसाद पर कार्यरत थे।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ

डी. शनमुगा प्रिया, पुलिस अधीक्षक, मध्य क्षेत्र अपराध शाखा सीआईडी चेन्नई को पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस और एंटी करप्शन, वेस्टर्न रेंज, चेन्नई पद पर नियुक्त किया गया है। पीआर मीरा, सहायक पुलिस अधीक्षक, रामेश्वरम मंडल रामनाथपुरम जिला को स्थानांतरित करके सहायक पुलिस अधीक्षक, डीजीपी/HoPF के कार्यालय में कार्यालय स्वचालन और कंप्यूटरीकरण पद पर नियुक्त किया गया है।

यहाँ देखें आईपीएस तबादला सूची