IND W vs PAK W Match: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा, लगातार तीसरी बार की जीत दर्ज

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को हराया। एशिया कप के मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में पाकिस्तान को सात विकेट से मात दी। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद ही खराब रही।

Sep 6, 2026 - 03:30
IND W vs PAK W Match: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा, लगातार तीसरी बार की जीत दर्ज

New Delhi: भारतीय महिला टीम ने टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। उसने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में 3 विकेट पर चेज कर लिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है।  दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शनिवार को पाकिस्तान की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है।

पाकिस्तान की 8 बल्लेबाज ही दहाई तक नहीं पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उसने पाकिस्तान से पहले हॉन्गकॉन्क और थाईलैंड को हराया था। दूसरी ओर पाकिस्तान को पहली हार मिली है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हॉन्गकॉन्ग से अगला मैच जीतना होगा।

हरमन के छक्के से जीता भारत

भारतीय टीम ने 56 रन का टारगेट 8.4 ओवर में चेज कर लिया। टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नशरा संधू की तीसरी बॉल पर चौका और चौथी बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

56 रन का टारगेट का चेज कर रही भारतीय टीम की शुरुआत मिलीजुली रही है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर के खेल में 3 विकेट पर 34 रन बनाए।

जानिए कौन हैं दिनेश शर्मा जिन्हें मिली अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल की कमान

भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

2027 जनगणना का शेड्यूल जारी, UP समेत चार चुनावी राज्यों में इस तारीख से शुरू होगी गिनती

पाकिस्तान महिला टीम

मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तुबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।