ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार, 5 किलो चांदी के जेवर, मूर्तियाँ बरामद, हैदराबाद में की वारदात

ग्वालियर पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गए करीब 5 किलो चांदी के जेवर बरामद किये हैं, इनमें भगवान की चांदी की मूर्तियाँ, चांदी की गाय सहित भगवान के श्रृंगार से जुडी वस्तुएं शामिल है,

Aug 8, 2026 - 20:30
ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाने वाले चार चोर गिरफ्तार, 5 किलो चांदी के जेवर, मूर्तियाँ बरामद, हैदराबाद में की वारदात

ग्वालियर पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में चोरी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने इनके पास से चोरी किये गए करीब 5 किलो चांदी के जेवर बरामद किये हैं, इनमें भगवान की चांदी की मूर्तियाँ, चांदी की गाय सहित भगवान के श्रृंगार से जुडी वस्तुएं शामिल है, पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अंतरराज्यीय गैंग है चोरों ने हैदराबाद में एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है जहाँ से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटावाला मोहल्ला निवासी रविन्द शर्मा ने ग्वालियर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने बताया था कि किलागेट रोड पर उसकी ज्वेलरी शॉप है, 19 जुलाई की रात को वो अपनी दुकान बंद कर आये और जब 20 जुलाई को सुबह पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा था, चैक करने पर दुकान से चांदी की पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ियां, अंगूठियां, पूजा सामग्री, अन्य चांदी के सामान सहित सोने का मंगलसूत्र, टॉप्स एवं पेंडल गायब थे।

पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद पड़ताल शुरू की, इसी दौरान पुलिस को कल सूचना मिली कि ज्वेलरी शॉप में चोरी छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर कुशवाह द्वारा की गई है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू की और सिरोल थाना क्षेत्र से छोटू उर्फ योगेश मंडेलिया, गोलू उर्फ राजेश मंडेलिया को धरदबोचा।  पूछताछ में उन्होंने किलागेट ज्वेलरी शॉप में चोरी की है, दोनों ने बताया कि इसमें उनका साथ  अतुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह ने भी दिया है।

5 किलों चांदी के जेवर , मूर्तियाँ जब्त 

पुलिस ने पकडे गए चोरों से पूछताछ के आधार पर  तुल शर्मा एवं श्याम सुंदर कुशवाह को भी पकड़ लिया गया और जब ज्वेलरी शॉप में चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ की तो उन्होंने भी अपराध करना स्वीकार कर लिया ग्वालियर थाना पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को उक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के पास से 05 किलो चांदी के जेबरात, तथा 06 मोबाइल व 01 एक्टिवा को जब्त कर लिया।

चोरी की एक्टिवा से रेकी की फिर चोरी की 

आरोपियों ने बताया कि 19/20 जुलाई की घटना वाली रात से एक दिन पहले उन्होंने बैजाताल क्षेत्र से लाल रंग की एक एक्टिवा चोरी की थी और उसकी  मदद से गोला का मंदिर क्षेत्र एमें एक दुकान से लगभग 30 किलो पीतल का सामान चोरी किया था उसके बाद उसी रात ये किला गेट पहुंचे जहाँ ज्वेलरी शॉप में चोरी की उसके बाद यह लोग भोपाल, उज्जैन, नागपुर, हैदराबाद तरफ भाग गये थे। इसके बाद हैदराबाद में भी एक अगस्त को ज्वेलरी शॉप से 03 किलो चांदी व 200 ग्राम सोना चोरी करना स्वीकार किया है, पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।