मामूली विवाद में लोहे का सरिया मारकर हत्या, फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

ग्वालियर में भूसा खरीदने के विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे, पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी, पुलिस को मुखबिर की सूचना आरोपियों की मौजूदगी का पता चला और

Jun 23, 2026 - 19:30
मामूली विवाद में लोहे का सरिया मारकर हत्या, फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

ग्वालियर में भूसा खरीदने के विवाद में हुई मारपीट के बाद घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी घटना के बाद से ही फरार थे, पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी, पुलिस को मुखबिर की सूचना आरोपियों की मौजूदगी का पता चला और फिर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

घटना 23 मई की है जब भूसे की टाल पर भूसा लेने गए ब्रजराज पवैया नामक युवक के साथ वहां मौजूद तीन लोगों ने मारपीट कर दी और सिर पर लोहे के सरिये से चोट पहुंचाई, और फरार हो गए बाद में इलाज के दौरान घायल ब्रजराज की मौत हो गई थी, तभी से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी।

भूसे की टाल पर मामूली विवाद में प्राणघातक हमला 

एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा ने बताया कि 23 मई को घटना के समय मृतक ब्रजराज पवैया का भाई छत्रपाल भी मौजूद था उसने घटना के बाद गोला का मंदिर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और फिर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया था, छत्रपाल के मुताबिक भूसे की टाल पर लिंगा गुर्जर, दीपा गुर्जर एवं काके श्रीवास आये और उन दोनों को गालियां देने लगे।

मुखबिर की मदद से दो आरोपी गिरफ्तार 

जब ब्रजराज ने गाली देने से रोका तो विवाद बढ़ गया, इतने में दीपा एवं काके ने ब्रजराज को पकड़ लिया और लिंगा ने दुकान पर रखा लोहे का सरिया उठाकर ब्रजराज के सिर में मारा जिससे वो लहुलुहान होकर गिर पड़ा और आरोपी भाग गए, ब्रजराज को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ इलाज के दौरान  सात दिन बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से मालूम चला कि दो आरोपी लिंगा गुर्जर और दीपा गुर्जर, मेला ग्राउंड में राजबाग गार्डन के सामने खडे हुए है। गोला का मंदिर पुलिस तत्काल एक्टिव हुई और आरोपियों को दबोच लिया।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।