गुरुद्वारे में आखिर क्या हुआ ऐसा कि चार दिन पुराना गतिरोध अचानक खत्म हो गया? निहंग सरदारों ने मान ली बात
रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में पिछले चार दिनों से चल रहा तनाव अब खत्म होने की ओर है। जिला प्रशासन, गुरुद्वारा प्रबंधन, सिख शिष्टमंडल और निहंग सरदारों के बीच हुई अहम वार्ता के बाद बड़ा फैसला सामने आया है। आखिर किस मुद्दे को लेकर निहंग गुरुद्वारे में डटे थे।
Rudraprayag: रुद्रप्रयाग में पिछले चार दिनों से चल रहा गतिरोध अब समाप्त होने जा रहा है। गुरुद्वारे में चल रही जिला प्रशासन, गुरुद्वारा सेवेदारों, सिख शिष्टमंडल और निहंग सरदारों के बीच की वार्ता सफल रही है। बातचीत के बाद माहौल शांतिपूर्ण हो गया है और निहंग सरदारों ने भी अपनी सहमति जता दी है।
शांतिपूर्ण माहौल में बनी सहमति
सिख शिष्टमंडल के प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी पक्षों के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही। वार्ता पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और इसके बाद निहंग सरदार गुरुद्वारे से नीचे उतर आए हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ समय बाद यहां से रवाना भी हो जाएंगे।
आग बुझाने से AI के भविष्य तक… NCC कैंप में कैडेट्स ने सीखी ऐसी बातें जो बदल सकती हैं उनका कल
पगड़ी के अपमान से जुड़ा था मामला
शिष्टमंडल के अनुसार, निहंग सरदारों की नाराजगी कर्णप्रयाग में कथित रूप से हुई पगड़ी के अपमान की घटना को लेकर थी। इसी विरोध के चलते वे गुरुद्वारे में पहुंचे थे और वहां डटे हुए थे। इस मुद्दे को लेकर लगातार चर्चा और संवाद का दौर चल रहा था।
मुख्यमंत्री स्तर तक होगी बातचीत
सिख शिष्टमंडल ने कहा कि जो भी विवाद और गतिरोध की स्थिति बनी थी, उस पर जिला प्रशासन और प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री के साथ भी बातचीत की जाएगी। उनका कहना है कि सभी पक्ष समाधान की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का स्थायी हल निकाल लिया जाएगा। वार्ता सफल होने के बाद क्षेत्र में राहत का माहौल है। चार दिनों से चल रही अनिश्चितता अब खत्म होती दिखाई दे रही है।