भारत के नए CDS होंगे लेफ्टिनेंट जनरल एन एस सुब्रमणि, संभालेंगे मिलिट्री अफेयर्स के सचिव की जिम्मेदारी
भारत सरकार के महत्वपूर्ण पद चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को नया सीडीएस नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का पूरा कामकाज संभालेंगे। वर्तमान
भारत सरकार के महत्वपूर्ण पद चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि को नया सीडीएस नियुक्त किया है। वह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव का पूरा कामकाज संभालेंगे। वर्तमान में सीडीएस अनिल चौहान हैं, जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा हो जाएगा।
वर्तमान में एन एस राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सलाहकार के पद पर काबिज हैं। उन्होंने थल सेना के उप प्रमुख का पद भी 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक संभाला है। वह मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में मार्च 2023 से जून 2024 तक कार्यरत रह चुके हैं। सेना में लंबे अनुभव और कई अहम पद पर काम करने के बाद उन्हें अब नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है।
भारतीय सेना का रहे प्रमुख हिस्सा
सुब्रमणि ने भारतीय सेना में 39 वर्षों तक सेवा दी है। वह सेना के उप प्रमुख यानी वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ के पद पर थे। इस पद से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सलाहकार की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से सैन्य प्रशिक्षण लिया। मास्टर ऑफ आर्ट्स में उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से डिग्री हासिल की है। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा अध्ययन में M PHIL किया है।
Government of India appoints Lieutenant General N S Raja Subramani PVSM, AVSM, SM, VSM (Retd.) as the Chief of Defence Staff, who shall also function as Secretary to Government of India, Department of Military Affairs, with effect from the date of assumption of charge and until… pic.twitter.com/FpGolQxe5a
— ANI (@ANI) May 9, 2026
गढ़वाल राइफल रेजिमेंट का बने हिस्सा
1985 में उन्हें भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल रेजीमेंट का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने देश की उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। मार्च 2023 से जून 2024 तक वह भारतीय सेना की लखनऊ स्थित मध्य कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। इसके बाद वो सेना के 47वें उप प्रमुख बनाए गए।
मिले कई विशिष्ट सम्मान
सुब्रमणि को उनकी बेहतरीन सेवा और नेतृत्व को देखते हुए कई बड़े सैन्य सम्मान दिए गए हैं। इसमें परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और सेना मेडल शामिल है। उन्हें भारतीय सेना में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और रणनीति समझ के लिए पहचाना जाता है।