सीएम डॉ मोहन यादव के बयान पर जीतू पटवारी का पलटवार, बोले- गाली देना आपका अधिकार, जनता के सवाल पूछना मेरा कर्तव्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दो कौड़ी वाले बयान पर सियासत शुरू हो गई है, जीतू पटवारी ने डॉ मोहन यादव के बयान पर पलटवार करते हुए X पर लिखा – “मुख्यमंत्री जी, गाली देना आपका अधिकार है, आप ईमानदारी से उसका पालन आप करते रहिए। जनता के सवाल पूछना मेरा कर्तव्य
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दो कौड़ी वाले बयान पर सियासत शुरू हो गई है, जीतू पटवारी ने डॉ मोहन यादव के बयान पर पलटवार करते हुए X पर लिखा – “मुख्यमंत्री जी, गाली देना आपका अधिकार है, आप ईमानदारी से उसका पालन आप करते रहिए। जनता के सवाल पूछना मेरा कर्तव्य है, मैं पूरी विनम्रता से यह जिम्मेदारी निभाता रहूंगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है, दरअसल पिछले दिनों सतना के युवा संवाद कार्यक्रम में जीतू पटवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को “अभिनन्दन लाल” कहकर तंज कसा था जिसपर सीएम ने करारा जवाब दिया है, मुख्यमंत्री ने उन्हें दो कौड़ी के अध्यक्ष बताते हुए “टपोरी लाल” कह दिया जिससे एमपी की सियासत भड़क गई है।
सीएम डॉ मोहन यादव के बयान के बाद कांग्रेस हमलावर है, कांग्रेस के तमाम नेता मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना कर रहे हैं, जीतू पटवारी ने भी मुख्यमंत्री को जवाब दिया है, उन्होंने X पर कई सवालों की एक लिस्ट डाली है जिसके साथ लिखा – मैं आपकी भाषा, समझ और संस्कारों पर कोपी टिप्पणी नहीं करूँगा, यदि गाली देना आपका अधिकार है आप उसका पालन करते रहिये, लेकिन जनता के सवाल पूछना मेरा कर्तव्य है और मैं पूरी विनम्रता के साथ अपनी इस लोकतांत्रिक जिम्मेदारी को निभाता रहूँगा।
जिन्दगी की यही रीत है ..हार के बाद ही जीत है
जीतू पटवारी ने कहा, मुख्यमंत्री जी मैं फिर आपसे आग्रह कर रहा हूँ आप रोज मुझे गाली दीजिये लेकिन मध्य प्रदेश की समस्याओं को प्राथमिकता और गंभीरता से हल कीजिये, जहाँ तक हार और जीत का प्रश्न है मेरी दृढ़ मान्यता है, जिन्दगी की यही रीत है ..हार के बाद ही जीत है…मध्य प्रदेश की जागरूक जनता सब देख रही है समझ भी रही है और समय आने पर अपना निर्णय भी अवश्य देगी। मैं पुरे विश्वास और पांच लाख प्रतिशत दावे के साथ पुनः दोहरा रहा हूँ कि 2028 में मध्य प्रदेश में जनता की सरकार बनेगी, ऐसी सरकार जो जनहित, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ काम करेगी।
किसी का अहंकार ज्यादा दिनों तक नहीं रहता
जीतू पटवारी ने कहा – “मुख्यमंत्री जी,आपने मुझे रद्दी कहा, दो कौड़ी का कहा और गालियां भी दी.. तो क्या किसान के बेटे आपके लिए रद्दी और दो कौड़ी के हैं या नहीं? चुनाव तो अटल जी भी हारे थे, तो यह शब्द उनके लिए भी हैं या नहीं? हाँ, मैं फिर संकल्प लेता हूं, 2028 में किसान के बेटों की, मप्र की जनता की, करप्शन/कमीशन रहित सरकार 100% बनेगी। जनता सब देख रही है मुख्यमंत्री जी और एक बात और किसी का अहंकार ज्यादा दिनों तक नहीं रहता l
मुख्यमंत्री के इस बयान पर मच रहा बवाल
आपको बता दें , मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल रविवार को शुजालपुर के कार्यक्रम में कांग्रेस पर हमला किया , उन्होंने कांग्रेस की सरकार और भाजपा की सरकार की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए अभिनन्दन लाल वाले बयान पर जवाब दिया, उन्होंने कहा हम तो अभिनन्दन लाल हैं तुम तो टपोरी लाल हो, सीएम यहीं नहीं रुके जीतू पटवारी को दो कौड़ी का अध्यक्ष तक कह दिया, उन्होंने कहा जो नेता अपनी विधानसभा नहीं जीत पाया, उनके कार्यकाल में इंदौर लोकसभा क्षेत्र का उम्मीदवार एन वक्त पर मैदान छोड़कर भाग गया हो , अरे कांग्रेस को नेता ही नहीं मिल रहे इसलिए चुनाव हारने वाले नेताओं को अध्यक्ष बना रखा हैl