LPG संकट पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, जीतू पटवारी बोले ” देश में चल रहा है सिलेंडर और पेट्रोलियम का अघोषित आपातकाल”

जीतू पटवारी ने रसोई गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में गैस सिलेंडर की कमी से आम जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है और हालात ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे बन गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2013 में

Mar 18, 2026 - 12:30
LPG संकट पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा, जीतू पटवारी बोले ” देश में चल रहा है सिलेंडर और पेट्रोलियम का अघोषित आपातकाल”

जीतू पटवारी ने रसोई गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में गैस सिलेंडर की कमी से आम जनता गंभीर संकट का सामना कर रही है और हालात ‘अघोषित आपातकाल’ जैसे बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2013 में लोगों से अपील की थी कि वोट डालने जाते समय गैस सिलेंडर को नमस्कार करके जाएं..लेकिन आज स्थिति पूरी तरह उलट चुकी है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान में सरकार की नीतियों के कारण देशभर में गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हुई है और लोग परेशान हो रहे हैं।

कांग्रेस ने पीएम मोदी को पुराने बयान पर घेरा

जीतू पटवारी नरेंद्र मोदी के एक पुराने भाषण का हवाला देते हुए बीजेपी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि साल 2013 में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब जनता से अपील की थी कि जब आप वोट करने जाएं तो घर के गैस सिलेंडर को नमस्कार करके जाइए। उस समय उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस सरकार पर महंगाई के मुद्दे पर निशाना साधा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उस समय महंगाई की बात करने वाली बीजेपी ने अब देश को जिस स्थिति में डाल दिया है वहां आम लोग एक गैस सिलेंडर तक के लिए परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आज 2026 में मोदी जी विदेशी सरकारों के आगे नतमस्तक हो गए हैं, जिसके चलते पूरे देश में सिलेंडर और पेट्रोलियम का अघोषित आपातकाल चल रहा है।”

गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उठाए सवाल  

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा स्थिति में रसोई गैस की कमी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कई शहरों में होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं, घरों में खाना बनाना मुश्किल हो रहा है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। जीतू पटवारी ने कहा कि काले बाजार में सिलेंडर 2 से 3 हजार रुपये तक में बेचे जा रहे हैं और यह स्थिति कमजोर नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ‘आज एक Compromised PM ने हजारों लाखों लोगों की थाली से रोटी छीन ली है।’

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।