मप्र मदरसा बोर्ड : कक्षा 10वीं-12वीं उर्दू माध्यम परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी, जानें शुल्क समेत सभी डिटेल्स
मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बोर्ड द्वारा परीक्षा (उर्दू माध्यम) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। छात्र स्वंय अथवा अध्ययन केन्द्रों दोनों माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते
मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड की हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। बोर्ड द्वारा परीक्षा (उर्दू माध्यम) के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने की तिथियों का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी कर दिया गया है। छात्र स्वंय अथवा अध्ययन केन्द्रों दोनों माध्यमों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सीधे आवेदन करने वाले छात्रों को अपने जिला शिक्षा अधिकारी या मदरसा प्रभारी से आवेदन का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। छात्र mpmb.org.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। क्रेडिट योजना के तहत आवेदन करने वाले छात्रों के लिए अंकसूची का सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिसके अभाव में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। स्वंय अंकसूची का सत्यापन न कराने वाले छात्रों को बोर्ड द्वारा निर्धारित सत्यापन शुल्क 1000/-ऑनलाइन/चालान के माध्यम से जमा करना होंगे।
इसके लिए प्रवेश पत्र 15 नवम्बर से (संभावित) को परीक्षार्थी / अध्ययन केन्द्र द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। वार्षिक परीक्षा माह दिसम्बर में मप्र राज्य ओपन स्कूल द्वारा जारी समय सारणी अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम घोषित माह जनवरी-फरवरी 2027 (संभावित) में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpmb.org.in पर जारी किए जाएंगे।
शैक्षणिक कैलेण्डर की महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा आवेदन: 31 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ
परीक्षा आवेदन विलम्ब शुल्क के साथ
- 01 अगस्त-15 अगस्त, सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 200/-
- 16 अगस्त-31 अगस्त, सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 500/-
- 01 सितम्बर-05 सितम्बर, सामान्य शुल्क विलम्ब शुल्क 1000/-
परीक्षा आवेदन में त्रुटि सुधार
07 सितम्बर तक, 200/- प्रति फार्म एवं 200/- प्रति विषय
अनपेड आवेदनों का भुगतान
6-7 सितम्बर, सामान्य शुल्क + विलम्ब शुल्क 1000/-