MPMRCL की नई पहल, मेट्रो में किटी, बर्थडे पार्टी और प्री-वेडिंग शूट की अनुमति, 15 दिन पहले करनी होगी बुकिंग

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों के लिए नई सर्विस “सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स (MP Metro Celebration on Wheels) नीति” लागू की है। इस पहल के तहत अब मेट्रो ट्रेन और स्टेशन परिसरों में जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट समेत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करने की अनुमति होगी। एमपीएमआरसीएल के प्रबंध

May 5, 2026 - 20:30
MPMRCL की नई पहल, मेट्रो में किटी, बर्थडे पार्टी और प्री-वेडिंग शूट की अनुमति, 15 दिन पहले करनी होगी बुकिंग

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने यात्रियों के लिए नई सर्विस “सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स (MP Metro Celebration on Wheels) नीति” लागू की है। इस पहल के तहत अब मेट्रो ट्रेन और स्टेशन परिसरों में जन्मदिन, प्री-वेडिंग शूट समेत विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करने की अनुमति होगी।

एमपीएमआरसीएल के प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य का कहना है कि सेलिब्रेशन ऑन व्हील्स नीति भोपाल और इंदौर की जीवंत संस्कृति, तेजी से बढ़ते शहरी परिवेश और नागरिकों की बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह कदम मेट्रो को आमजन के और करीब लाने के लिए उठाया गया है। जिससे लोग अपने विशेष अवसरों को मेट्रो जैसे सुरक्षित और आधुनिक वातावरण में मना सकें।

इन आयोजनों की अनुमति, विशेषताएं जानें 

मेट्रो कोच एवं चयनित स्टेशन क्षेत्रों में फिल्म शूटिंग, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन इत्यादि की अनुमति होगी। लोग बर्थडे पार्टी और किटी पार्टी जैसे फ़ंक्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा प्री-वेडिंग शूट, फोटोशूट एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों की अनुमति भी होगी। एमपीएमआरसीएल संचालन एवं यात्रियों की सुविधा को बिना प्रभावित किए आयोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा। इस पहल से नागरिकों को आधुनिक शहरी परिवहन माहौल में सेलिब्रेशन का अनूठा अनुभव मिलेगा। इससे नॉन-फेयर रेवेन्यू में वृद्धि होगी। इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की उम्मीद है।

बुकिंग के नियम और शुल्क

निर्धारित आवेदन फॉर्म के माध्यम से कम से कम 15 दिन पहले बुकिंग करनी होगी। व्यक्तिगत, संस्थागत, प्रोडक्शन हाउस एवं कंपनियां आवेदन कर सकती हैं। “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर बुकिंग होगी। स्थिर अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच के लिए शुल्क 5,000 रुपये प्रति घंटा होगा। गतिशील अनडेकोरेटेड मेट्रो कोच के लिए शुल्क 7,000 रुपये प्रति घंटा होगा।

बर्थडे, प्री-वेडिंग और किटी पार्टी के लिए अधिकतम 50 व्यक्तियों की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त व्यक्तियों पर MPMRCL के निर्धारित किराया नियम लागू होंगे। अतिरिक्त निर्धारित शुल्क भी देना पड़ सकता है। प्रति कोच 20,000 रूपये सिक्योरिटी डिपॉजिट करना होगा। आयोजन के बाद इसे वापस कर दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों के लिए सुरक्षा जांच अनिवार्य होगी। ज्वलनशील/खतरनाक सामग्री एवं फायर-बेस्ड डेकोरेशन पर प्रतिबंध होगा। शराब, धूम्रपान और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था/पब्लिक न्यूज़ेंस पर सख्त रोक होगा।

आवेदन कहां करें?

  •  भोपाल कार्यालय: GM/DGM (Operations), मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग, सुभाष नगर डिपो, भोपाल, मध्य प्रदेश
    , ई–मेल आईडी –cri.bhopal@mpmrcl.mp.gov.in
  • इंदौर कार्यालय: GM/DGM (Operations), मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गांधी नगर मेट्रो डिपो, सुपर कॉरिडोर, इंदौर, मध्य प्रदेश, ईमेल आईडी–rev.indorempm@mpmrcl.mp.gov.in
  • अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpmetrorail.com पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। 

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।