Transfer News : शासन ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ IPS अधिकारियों के पदस्थापना के आदेश जारी किये, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश शासन ने जारी किये है, आदेश में कुल 11 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में पदस्थ किया गया है , इन सभी आइपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में ही विभाग आवंटित किये गए हैं। इन अधिकारियों

May 5, 2026 - 20:30
Transfer News : शासन ने पुलिस मुख्यालय में पदस्थ IPS अधिकारियों के पदस्थापना के आदेश जारी किये, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में पदस्थ IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश शासन ने जारी किये है, आदेश में कुल 11 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में पदस्थ किया गया है , इन सभी आइपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में ही विभाग आवंटित किये गए हैं।

इन अधिकारियों को मिले विभाग 

  • उप पुलिस महानिरीक्षक अवधेश गोस्वामी को डीआईजी कल्याण/लेखा विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत खरे को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष अग्रवाल को डीआईजी प्रशिक्षण विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक(महिला सुरक्षा) किरण लता केरकेट्टा को डीआईजी शिकायत विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार राय को डीआईजी चयन एवं भर्ती विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक रियाज इकबाल को डीआईजी  प्रशासन विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा को डीआईजी  एसटीएफ विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद को डीआईजी  महिला सुरक्षा विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक शिव दयाल को डीआईजी विशेष सशस्त्र बल विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष खत्री को एआईजी अपराध अनुसंधान विभाग
  • उप पुलिस महानिरीक्षक राम शरण प्रजापति को एआईजी चयन एवं भर्ती विभाग

PHQ भोपाल का आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।