आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में फैसला, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले UCC को नहीं मानेंगे, कोर्ट भी जाएंगे

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड यानि UCC का विरोध जारी है, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों ने आज भोपाल में आयोजित बैठक में इस कानून को नहीं मानने का फिर ऐलान किया है, बैठक में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा हम पहले ही कह चुके हैं हमें ये स्वीकार नहीं है, हम इसको […]

Sep 14, 2026 - 18:30
आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में फैसला, कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद बोले UCC को नहीं मानेंगे, कोर्ट भी जाएंगे

यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड यानि UCC का विरोध जारी है, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों ने आज भोपाल में आयोजित बैठक में इस कानून को नहीं मानने का फिर ऐलान किया है, बैठक में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा हम पहले ही कह चुके हैं हमें ये स्वीकार नहीं है, हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे।

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड UCC का विरोध कर रहा हैऔर इसे संविधान विरोधी बता रहा है, भोपाल में आज बोर्ड के सदस्यों की बैठक हुई जिसमें बोर्ड से जुड़े अन्य विषयों के साथ इस्सपर विशेष चर्चा हुई, बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मीडिया से बात की।

UCC मंजूर नहीं, हमारी लीगल टीमें काम कर रही हैं : मसूद 

बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा  यूसीसी बिल को लेकर हमने अपनी बात पहले ही साफ कर दी थी, हम इस बिल को नहीं मानेंगे और इसको खत्म करवाने के लिए संविधान के नियम से काम करेंगे, उन्होंने कहा हम इसको लेकर कोर्ट भी जाएंगे, हमारी पूरी तैयारी है, हमारी लीगल टीमें काम कर रही हैं , एमपी में भी हर जिले में वकील तैयारी कर रहे हैं।

आरिफ मसूद ने कहा हम कानून को बचाने के लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ेंगे, धार भोजशाला का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा उसमें भी  लोगों ने कहा था कि क्या होगा लेकिन वहां हमें भले ही पूरा न्याय नहीं मिला कुछ न्याय तो कोर्ट ने दिया यहाँ भी हमें न्याय का भरोसा है हाई कोर्ट नहीं तो सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा।

संविधान ने जो हमें हक़ दिया है ये बिल उसके खिलाफ: शहर काजी 

भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा UCC मुसलमान को मंजूर नहीं है क्योंकि संविधान ने जो हमें हक़ दिया है ये बिल उसके खिलाफ है, उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इसका विरोध करेंगे, शहर काजी ने दिल्ली में 17 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन में एमपी के लोगों से भी शामिल होने की अपील करते हुए जंतर मंतर पर पहुँचने की अपील की।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।