EPFO WhatsApp Channel:अब ‘Hello’ लिखें और पाएं PF अकाउंट से जुड़ी ये सारी जानकारी, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ ने व्हाट्सएप चैनल की सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए खाताधारक न सिर्फ खाते का बैलेंस, लेनेदेन का विवरण, बल्कि अन्य सभी अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जानकारी खुद ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी […]
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ ने व्हाट्सएप चैनल की सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए खाताधारक न सिर्फ खाते का बैलेंस, लेनेदेन का विवरण, बल्कि अन्य सभी अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं।
इसकी जानकारी खुद ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। इसके साथ ही ईपीएफओ ने एक क्यूआर कोड (QR Code) भी पोस्ट में शेयर किया है। यदि आप भी EPFO के आधिकारिक WhatsApp Channel से जुड़ना चाहते हैं तो आप सीधे व्हाट्सएप चैनल के लिंक या क्यूआर कोड के जरिए ज्वाइन कर सकते हैं। अब अपने ईपीएफओ पंजीकृत मोबाइल नंबर वाले व्हाट्सएप से ‘Hello’ लिखकर भेजें और आवश्यक सेवाओं का विकल्प चुनें।
साथ ही लिंक https://whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y के जरिए भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठक के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से खाताधारक अपने खाते का बैलेंस और खाते के अंतिम 5 ट्रांजैक्शन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्लेम का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। ईपीएफओ से जुड़े नियमों और सेवाओं के मुख्य अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को तेज, सहज और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकी उन्हें पीएफ खातों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें।
EPFO now on WhatsApp too!
????Join EPFO's official WhatsApp Channel to get important updates and useful information. Click on the link to join. https://t.co/k2KmISipxw #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #EPFOWhatsAppChannel pic.twitter.com/mgLueBG1GD
— EPFO (@officialepfo) September 13, 2026