ग्वालियर पुलिस ने 4 शातिर चोर पकड़े, सूने घरों को बनाते थे निशाना, तीन चोरियों का खुलासा

ग्वालियर पुलिस ने जिले में हो चुकी चोरियों में शामिल चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है, पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली है, जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस पूछताछ में तीन चोरियों का खुलासा हुआ है और चोरों के […]

Sep 14, 2026 - 19:30
ग्वालियर पुलिस ने 4 शातिर चोर पकड़े, सूने घरों को बनाते थे निशाना, तीन चोरियों का खुलासा

ग्वालियर पुलिस ने जिले में हो चुकी चोरियों में शामिल चोरों के खिलाफ अभियान चला रखा है, पुलिस को इसमें बड़ी सफलता मिली है, जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, पुलिस पूछताछ में तीन चोरियों का खुलासा हुआ है और चोरों के कब्जे से चोरी किएय सोने चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर मुरार, थाटीपुर और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, आईफोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

मुरार पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

मुरार थाना पुलिस को 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि 25-26 अगस्त की रात फरियादी शिवचरण यादव के सूने मकान में हुई चोरी की घटना के आरोपी  नदी संतर के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पुल के पास बैठे दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सोनू उर्फ सोना जाटव और सूरज जाटव बताया । आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी बंटू के साथ चोरी करनाकरना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने बंटू की तलाश में उसके घर दबिश लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चूड़ियां, चेन, टॉप्स, अंगूठियां और अन्य आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई गई है।

थाटीपुर पुलिस ने चोरी किया आईफोन बरामद किया

थाटीपुर थाना पुलिस ने एक चोर अजय उर्फ चेला रजक को गिरफ्तार किया है उसने पूछताछ में नेहरू कॉलोनी स्थित सुमन प्रकाश के सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर खलीफा कॉलोनी स्थित किराये के मकान से एक जोड़ी सोने की झुमकी और आईफोन बरामद किये गए। इसके अलावा एक अन्य चोरी के मामले में थाटीपुर पुलिस ने चोरी गई होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक MP07-ZT-3341 भी बरामद की है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

विश्वविद्यालय पुलिस ने ससुराल से आरोपी को दबोचा

विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने महलगांव निवासी भूदेव शर्मा के सूने मकान से हुई चोरी के मामले में राहुल उर्फ हड्डी को मेहरा कॉलोनी स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया। आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान से सोने जैसे आभूषण बरामद किए गए। इनमें मांग टीका, झाले, टॉप्स, लेडीज अंगूठी और अन्य आभूषण शामिल हैं। बरामद सामान की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।