MP राज्यसभा चुनाव : दिग्विजय सिंह ने जताई एकजुटता, कहा “कांग्रेस पूरी तरह संगठित, बीजेपी टूटफूट करने के भ्रम में न रहे”
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट उम्मदीवार को लेकर एकजुटता ज़ाहिर की है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रम में है कि वो किसी तरह की टूटफूट कर लेगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अगर कांग्रेस के
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की राज्यसभा सीट उम्मदीवार को लेकर एकजुटता ज़ाहिर की है। एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित है। उन्होंने कहा कि बीजेपी भ्रम में है कि वो किसी तरह की टूटफूट कर लेगी।
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा अगर कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की सोच रही है तो वो गलतफहमी में है। उन्होंने कहा “सभी कांग्रेस के विधायक मीनाक्षी नटराजन को भरपूर समर्थन देंगे और भाजपा की जो विधायकों को तोड़ने की रणनीति सफल नहीं होगी।”
मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: आरोप-प्रत्यारोप जारी
मध्यप्रदेश से राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं, जिनपर चुनाव विधानसभा के विधायकों के मतदान के आधार पर होता है। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित कोटा हासिल करना होता है, जिसके लिए दलों के विधायकों की संख्या और एकजुटता बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वर्तमान राजनीतिक समीकरणों में भाजपा को विधानसभा में स्पष्ट बढ़त हासिल है, जबकि कांग्रेस सीमित संख्या के साथ मुकाबले में बनी हुई है। ऐसे में चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका जताई जा रही है। एमपी से तीन राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं और इनपर 18 जून को मतदान होना है।
बीजेपी ने अपने तीन उम्मीदवार तरुण चुघ, राजनेश अग्रवाल और महेश केवट घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा है। वे पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद हैं। मीनाक्षी नटराजन को राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व की करीबी माना जाता है और उन्होंने संगठन स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। हालांकि उनकी उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा विरोध और असंतोष की खबरें भी आई हैं। लेकिन दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन पर पूरा भरोसा जताया है।
दिग्विजय सिंह ने जताई एकजुटता
एएनआई से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ये भ्रम पाल रही है कि वह कांग्रेस को कमजोर कर सकती है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह संगठित है और उसके सभी विधायक पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में मजबूती से खड़े हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि हम सब पूरी दृढ़ता के साथ मीनाक्षी नटराजन का समर्थन करेंगे और भाजपा की टूट की रणनीति इस बार सफल नहीं होगी।