संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर दान चोरी पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग, खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला

संसद के मानसून सत्र में आज फिर एक बार हंगामा और गतिरोध दिखाई दिया, सदन के बाहर और सदन के अन्दर दोनों ही जगह विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते रहे वहीं राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे

Aug 4, 2026 - 14:30
संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर दान चोरी पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग, खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला

संसद के मानसून सत्र में आज फिर एक बार हंगामा और गतिरोध दिखाई दिया, सदन के बाहर और सदन के अन्दर दोनों ही जगह विपक्षी सांसद गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते रहे वहीं राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर भी सरकार से जवाब मांगा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राममंदिर मुद्दे पर दोनों सदनों में चर्चा की मांग कीऔर सरकार पर आरोप लगाये।

राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हुई चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार आरोपियों को जेल भेज चुकी है, मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई एसआईटी गठित हो चुकी है और वो जाँच कर रही है लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट दिखाई नहीं दे रह और इसपर संसद परिसर में प्रदर्शन कर रहा है, समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठा रही है और उसे कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों का समर्थन मिल रहा है।

उधर दिल्ली में हुए आंदोलन के दौरान छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज और पैलेट गन के मुद्दे पर भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है, इस मुद्दे पर अभी तक गृह मंत्री अमित शाह की चुप्पी और सदन से गैरहाजिरी विपक्ष को और मजबूर बना रही है , विपक्ष इस एलाक्र भी लगातार प्रदर्शन कर रहा है और अमित शाह से जवाब मांग रहा है।

संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगामा  

आज सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष के सांसदों ने इन दोनों मुद्दों को उठाया, लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में हंगामा और शोर शराबा शुरू हो गया लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से कहा कि शोर शराबे के लिए सदन नहीं है चर्चा के लिए है, राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राम मंदिर दान चोरी मुद्दे पर चर्चा की मांग की, लेकिन हंगामे के चलते दोनों सदन 2 बजे तक के लिएय स्थगित कर दिए गए।

राम मंदिर दान चोरी, छात्र बर्बरता पर चर्चा की मांग 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए कहा हम चाहते हैं राज्यसभा के चेयरमैन और लोकसभा के स्पीकर दोनों सदनों में चर्चा की अनुमति दें। राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्रों पर बर्बरता के मामले में चर्चा होगी तो सच अपने आप ही सामने आ जाएगा, लेकिन न जाने क्यों सरकार घबराई हुई है, ऊपर से गृह मंत्री अमित शाह भी सदन में नहीं आ रहे हैं। या तो वे डर गए हैं या फिर यहां न आकर सदन का अपमान कर रहे हैं।