भोपाल रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का संगीत, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शानदार प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुति आयोजित की गई। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित
स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत भोपाल रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल बैंड की शानदार संगीतमय प्रस्तुति आयोजित की गई। भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आरपीएफ बैंड की प्रस्तुति का उत्साहवर्धन किया। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित इस कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड के जवानों ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं देशभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। बैंड की सुमधुर धुनों से स्टेशन परिसर देशप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया।
देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं मधुर धुनों की शानदार प्रस्तुति
भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर आयोजित इस संगीतमय कार्यक्रम में आरपीएफ बैंड ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न गीतों एवं मधुर धुनों की शानदार प्रस्तुति देकर स्टेशन परिसर को राष्ट्रप्रेम, उत्साह और देशभक्ति के रंग में रंग दिया। बैंड द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की धुन को उपस्थित अतिथियों, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों एवं आमजन ने विशेष रूप से सराहा और उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह की यादगार स्मृतियां संजोईं
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना को और अधिक जीवंत बनाने के लिए स्टेशन परिसर में ‘वंदे मातरम’ एवं ‘यशो लभस्व’ लोगो से सुसज्जित विशेष सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया। यह सेल्फी प्वाइंट यात्रियों एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथियों, यात्रियों एवं आमजन ने यहां उत्साहपूर्वक सेल्फी लेकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की यादगार स्मृतियां संजोईं।
आरपीएफ बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई
इस अवसर पर डीआरएम पंकज त्यागी ने बताया कि आरपीएफ केवल रेलवे की सुरक्षा का प्रहरी ही नहीं, बल्कि सेवा, सुरक्षा और समर्पण की भावना का प्रतीक है। कठिन परिस्थितियों में यात्रियों की सुरक्षा से लेकर रेलवे की संपत्ति की रक्षा तक आरपीएफ के जवान सदैव अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित रहते हैं। जब यही समर्पण संगीत के माध्यम से अभिव्यक्त होता है, तो वह केवल धुन नहीं रहता, बल्कि अनुशासन की आवाज, देशभक्ति की अनुभूति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्वर बन जाता है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरपीएफ बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों का सामूहिक छायाचित्र लिया गया। भोपाल रेलवे स्टेशन पर आयोजित यह कार्यक्रम देशभक्ति के उत्साह, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा स्वतंत्रता दिवस समारोहों की श्रृंखला में एक जीवंत एवं यादगार आयोजन के रूप में सामने आया। इ