Bhopal News: मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हादसा, पिलर झुकने से 11KV की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, देर रात करोंद इलाके की घटना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया । करोंद चौराहे के पास निर्माणाधीन मेट्रो का एक भारी-भरकम पिलर फ्रेम आंधी-तूफान का दबाव नहीं झेल सका और एक तरफ झुक गया। पिलर के झुकने से पास से गुजर रही 11KV की बिजली लाइन

Jun 7, 2026 - 13:30
Bhopal News: मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान हादसा, पिलर झुकने से 11KV की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त, देर रात करोंद इलाके की घटना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया । करोंद चौराहे के पास निर्माणाधीन मेट्रो का एक भारी-भरकम पिलर फ्रेम आंधी-तूफान का दबाव नहीं झेल सका और एक तरफ झुक गया। पिलर के झुकने से पास से गुजर रही 11KV की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

यह घटना देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। ​हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। मुस्तैदी दिखाते हुए प्रशासन और मेट्रो प्रबंधन ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की बिजली सप्लाई को फौरन रोक दिया गया और यातायात को दूसरे रास्तों पर डाइवर्ट किया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि झुके हुए फ्रेम को सही करने के बाद क्षेत्र में यातायात और बिजली सप्लाई को दोबारा सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है कि आखिर पिलर कैसे गिरा और लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों में भारी नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि व्यस्त चौराहों पर बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के काम किया जा रहा है। भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन की लगातार निगरानी की जानी चाहिए।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।