हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च पर बोले PM मोदी- ‘ये मोदी है, जो बहुत पहले सोचता है’, गिनाईं रेलवे की उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई यानी आज हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना करने के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन की सुविधा और खासियत के बारे में बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री को
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई यानी आज हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। ट्रेन को सोनीपत के लिए रवाना करने के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन की सुविधा और खासियत के बारे में बताया।
इस दौरान प्रधानमंत्री को अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र करते हुए भी देखा गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर 2014 से पहले मिडल ईस्ट में युद्ध होता तो भारतीय रेलवे पर इसका असर पड़ता है क्योंकि उस वक्त डीजल इंजन काफी ज्यादा चलते थे। लेकिन अब उस समय की स्थिति नहीं है।
क्या बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अमेरिका और ईरान युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में इस समय युद्ध चल रहा है और संकट की स्थिति बनी हुई है। वो ऐसा क्षेत्र है जहां से बड़ी संख्या में भारत पेट्रोल-डीजल और एलपीजी देश में मंगवाता है। इस रास्ते में आई अड़चन के बावजूद भी भारत का ट्रेन सिस्टम प्रभावित नहीं हुआ।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में देश का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा था। जहां ट्रेनों का संचालन डीजल से किया जाता था। अब आप यह सोचिए कि अगर डीजल आना बंद हो जाता तो इससे चलने वाली ट्रेनें कैसे चलती, देश संकट में आ जाता, लेकिन यह 2014 की स्थिति नहीं है। यह मोदी है जो बहुत पहले सोचता भी है और समस्या के समाधान के रास्ते को जमीन पर उतारता भी है।
Happy to be in Jind. Speaking at the launch of projects that strengthen clean mobility, connectivity, healthcare and cultural heritage. Together, they will improve ‘Ease of Living’ and accelerate Haryana’s development. https://t.co/6DwHX6g4gF
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
रेलवे बिजलीकरण की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत के 99% रेल नेटवर्क का बिजलीकरण किया जा चुका है। हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। यही कारण है की लड़ाई के बावजूद और तेल का संकट होने के बाद भी भारत की रेल रुकी नहीं है, विकास की गाड़ी अटकी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने बिजलीकरण की शुरुआत 1925 में की थी। इसका मतलब है 100 साल पहले। 1925 से 2014 तक 90 साल में देश के रेल नेटवर्क का 30% बिजलीकरण हुआ था और 70% क्षेत्र डीजल से चला था।
India takes a major leap towards green mobility!
In Jind, flagged off India’s first indigenous hydrogen-powered train between Jind and Sonipat.
This remarkable achievement reflects the ingenuity and dedication of the Indian Railways team. It is a proud symbol of Aatmanirbhar… pic.twitter.com/hVo89u5vvI
— Narendra Modi (@narendramodi) July 17, 2026
हाइड्रोजन ट्रेन की उपलब्धि पर जताई खुशी
अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। दुनिया में तीन या चार देश हैं, जहां हाइड्रोजन से ट्रेन चल रही है। यह दुनिया की सबसे ताकतवर ट्रेन है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत ने 10 कोच वाली ट्रेन चला कर दुनिया में अपना झंडा गाड़ दिया है। वो ये कहते दिखाई दिए कि यह ट्रेन प्रदूषणरहित है और इसे भारत के इंजीनियरों ने तैयार किया है।