दिल्ली के तुगलकाबाद में 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 3 की मौत, धुएं और लपटों के बीच घिरे लोग
दिल्ली में आगजनी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक अलग अलग इलाकों में आगजनी की घटना देखने को मिल रही है। अब तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना देखी गई। ये आग एक बहुमंजिला इमारत में लगी है।
दिल्ली में आगजनी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक अलग अलग इलाकों में आगजनी की घटना देखने को मिल रही है। अब तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना देखी गई।
ये आग एक बहुमंजिला इमारत में लगी है। इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं हादसे के कारण बिल्डिंग में धुआं भर जाने के चलते कई लोगों की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है।
देर रात लगी आग
दमकल विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रात करीब 2.25 पर आग लगने की खबर मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत तुगलकाबाद की गली नंबर एक नया तारा अपार्टमेंट के पास पहुंची। यहां पहुंचने का बाद स्थिति काफी भयावह थी।
3 लोगों की हुई मौत
इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने में एक 22 साल का विवाह कर दो महिलाएं शामिल है। वहीं दो लोग ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान धुएं में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्राथमिक जांच के लिए उन्हें भी सफदरगंज अस्पताल और AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। फायर विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और आग के कारणों की जांच कर रही है।
वाहनों में लगी आग
यहां एक मकान के अंदर खड़े वाहनों में आग लग गई। जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया था। आग और धुएं की वजह से कई लोग अंदर फंस गए। जिन्हें बचाने के लिए दमकल कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सुबह करीब 8 बजे तक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फायर अधिकारियों के मुताबिक 3:45 तक आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बाद भी तलाशी और बचाव अभियान लगातार जारी था। लगभग 4 बजे तक आप पूरी तरह से काबू में थी।
3 मंजिले हुई खाक
यह आग घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में खड़ी तीन स्कूटी, दो बाइक और एक साइकिल में लगी थी। देखते ही देखते यह ग्राउंड फ्लोर से लेकर पांचवी मंजिल तक फैल गई। ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह से जल गई है जबकि बाकी फ्लोर पर आंशिक रूप से असर देखने को मिला है। DFS की टीम बचाव अभियान के लिए छत पर पहुंची और यहां का ताला काट कर बिल्डिंग के अंदर प्रवेश किया। रेस्क्यू किए गए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गोविंदपुरी के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में देर रात 5 मंजिला इमारत में आग लगने के हादसे की जानकारी रात 2:24 पर पीसीआर के जरिए मिली। सूचना मिलती मौके पर SHO, ACP, एडिशनल डीसीपी और डीसीपी साउथ ईस्ट पहुंचे। इसके साथ चार फायर टेंडर और CATS एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद थी। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट हुआ जिसके बाद यह हादसा हुआ है। चार्जिंग पर लगे एक स्कूटर सहित वहां खड़े दो पहिया वाहन इसकी चपेट में आए हैं। हालांकि जिला जांच के बाद ही असली वजह सामने आएगी।