MP Weather : प्री मानसून गतिविधियां सक्रिय, आज 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 3 शहरों में हीटवेव, IMD ताजा पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने में अभी देरी है। संभावना जताई जा रही है अगले हफ्ते में 21 से 24 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। हालांकि इससे पहले अगले चार-पांच दिनों तक बारिश-आंधी का दौर बना रहेगा। गुरुवार को 28 जिलों
मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं लेकिन दक्षिण पश्चिम मानसून के पहुंचने में अभी देरी है। संभावना जताई जा रही है अगले हफ्ते में 21 से 24 जून के बीच मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। हालांकि इससे पहले अगले चार-पांच दिनों तक बारिश-आंधी का दौर बना रहेगा।
गुरुवार को 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है वहीं 3 शहरों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कहीं-कहीं बिजली कड़कने की संभावना है।
इससे पहले बुधवार (17 जून 2026) को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम संभागों के भोपाल, राजगढ़ , बैतूल, गुना, इंदौर और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बारिश हुई। बालाघाट और रतलाम में लू का असर रहा। प्रदेश में खजुराहो में सबसे ज्यादा तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम के पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया। भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 39.3 डिग्री और ग्वालियर में 39.8 डिग्री रहा।
अगले हफ्ते में मानसून की दस्तक
मौसम केंद्र, भोपाल के मुताबिक की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की गति धीमी होने के चलते अगले हफ्ते तक मध्य प्रदेश में पहुंचने की संभावना है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है। पिछले वर्ष मानसून एक दिन की देरी से 16 जून 2025 को पहुंचा था।
अबतक कहां कितनी हुई बारिश
- 1 से 17 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 37 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 59% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 20% कम बारिश हुई।
- अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, रीवा, सागर, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, बुरहानपुर, दतिया, देवास, धार, ग्वालियर, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, रतलाम, उज्जैन और विदिशा जिलों में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।
- आलीराजपुर में बारिश का आंकड़ा शून्य और भोपाल में औसत 91.9 मिमी है। बालाघाट, दमोह, कटनी, मैहर, रीवा, शहडोल, टीकमगढ़, बड़वानी, भिंड, दतिया, धार और खरगोन में 12.5 मिमी यानी, आधा इंच से कम पानी गिरा है।
गुरुवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
- रतलाम, छिंदवाड़ा-बालाघाट में हीट वेव का अलर्ट है।
- ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया और शहडोल में गर्मी का असर बना रह सकता है।