Bhopal: 26 जुलाई को रेल मंत्री करेंगे निशातपुरा स्टेशन का लोकार्पण, यहां से मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का होगा संचालन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौथे रेलवे स्टेशन ‘निशातपुरा’ का रविवार 26 जुलाई 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा निशातपुरा स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नए स्टेशन के शुरू होने से राजधानी के साथ-साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को

Jul 22, 2026 - 14:30
Bhopal: 26 जुलाई को रेल मंत्री करेंगे निशातपुरा स्टेशन का लोकार्पण, यहां से मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस का होगा संचालन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौथे रेलवे स्टेशन ‘निशातपुरा’ का रविवार 26 जुलाई 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा निशातपुरा स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नए स्टेशन के शुरू होने से राजधानी के साथ-साथ आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

दरअसल, हाल ही में भोपाल से बीजेपी सांसद आलोक शर्मा ने संसद भवन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर स्टेशन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था । साथ ही इसका लोकार्पण जल्द करने का आग्रह किया था। इस पर रेल मंत्री ने सहमति जताई । अनुमति के बाद रेलवे ने 26 जुलाई 2026 को उद्घाटन की तारीख तय कर दी।

राहत की बात ये है कि लोकार्पण के साथ ही इंदौर-जम्मूतवी मालवा एक्सप्रेस (12919/20) और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (11465/66) का ठहराव निशातपुरा स्टेशन पर शुरू कर दिया जाएगा। निशातपुरा स्टेशन चालू होने से मुख्य भोपाल रेलवे स्टेशन और रानी कमलापति (हबीबगंज) स्टेशन पर ट्रेनों तथा यात्रियों का लोड काफी कम होगा।

बीना-इटारसी और उज्जैन-इंदौर रूट पर आने-जाने वाली ट्रेनों को अब भोपाल स्टेशन जाने के बजाय निशातपुरा से सीधे निकाला जा सकेगा। इससे भोपाल, सीहोर, विदिशा और रायसेन जिले के करीब 3 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। स्टेशन पर आधुनिक प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय सहित सभी आवश्यक यात्री सुविधाएं विकसित की गई हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।