तमिलनाडु में बनेगी विजय की सरकार, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे टीवीके प्रमुख थलपति

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितता देखने को मिल रही थी। थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने उत्तर का जीत तो हासिल की सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था। अब आखिरकार ये रास्ता साफ हो गया है और द्रमुक की सहयोगी वीसीके और आइयूएमएल

May 10, 2026 - 08:30
तमिलनाडु में बनेगी विजय की सरकार, आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे टीवीके प्रमुख थलपति

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से अनिश्चितता देखने को मिल रही थी। थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने उत्तर का जीत तो हासिल की सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था।

अब आखिरकार ये रास्ता साफ हो गया है और द्रमुक की सहयोगी वीसीके और आइयूएमएल ने सरकार बनाने के लिए टीवी के को बिना शर्त के समर्थन दे दिया है। इसके बाद विजय आज सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं।

राज्यपाल बहुमत से आश्वस्त

1211 विधायकों के समर्थन पत्र के साथ विजय को चार दिनों में चौथी बार राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात करते हुए देखा गया। बहुमत के दावे से आश्वस्त होने के बाद राज्यपाल ने विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है।

सीएम पद की शपथ लेंगे थलपति विजय

आज सुबह 10 बजे जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं राज्यपाल ने विजय को 13 मई तक विधानसभा के बहुमत साबित करने को कहा है।

विजय को कैसे मिला समर्थन

तमिलनाडु में किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाने की वजह से राजनीतिक गहमा गहमी बनी हुई थी। 108 सीटों के साथ टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। सरकार बनाने के लिए इसे 10 विधायकों का समर्थन चाहिए था। सबसे पहले 5 विधायकों वाली कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया और इसके बाद दो-दो विधायकों वाली भाजपा और माकपा का भी समर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद भी बहुमत का आंकड़ा 118 दूर था। कई दिनों तक असमंजस के सीधे रहने के बाद वीसीके ने शनिवार को विजय को समर्थन देने की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि हम तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन रोकने और जनादेश को पूरा करने के लिए टीवीके सरकार गठन के लिए समर्थन दे रहे हैं। वीसीके के बाद आइयूएमएल ने भी अपना समर्थन दिया। विधानसभा में इन दोनों पार्टियों के दो-दो विधायक हैं। इस तरह से टीवीके के बहुमत का आंकड़ा पार किया।