Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO, BEO सहित प्राचार्य व सहायक संचालकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें जिला शिक्षा अधिकारी , विकास खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, सहायक संचालक, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक के नाम शामिल हैं। 16 शिक्षा अधिकारियों के तबादले शिक्षा विभाग की तबादला सूची में कुल 16 अधिकारियों के नाम शामिल

Jun 23, 2026 - 20:30
Transfer News : स्कूल शिक्षा विभाग ने DEO, BEO सहित प्राचार्य व सहायक संचालकों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं, जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें जिला शिक्षा अधिकारी , विकास खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, सहायक संचालक, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक के नाम शामिल हैं।

16 शिक्षा अधिकारियों के तबादले  

शिक्षा विभाग की तबादला सूची में कुल 16 अधिकारियों के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जगह से हटाकर दूसरी जगह पदस्थ किया गया है , विभाग ने कुछ अधिकारियों को नवीन पद स्थापना के साथ सतह अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है जिसे उन्हें वर्तमान पदस्थापना के साथ निभाना होगा।

इन अधिकारियों के नाम तबादला सूची में 

  • सुनील नेमा (उप संचालक) जिला शिक्षा अधिकारी, जिला दमोह को प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) हटा, जिला दमोह बनाया गया है।
  • शौर्य मल्होत्रा ( सहायक संचालक) अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला इंदौर बनाया गया है
  • सत्यम चौरसिया (सहायक संचालक) अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सागर को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला ग्वालियर बनाया गया है
  • अविनाश दीक्षित सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला छिंदवाड़ा को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बालाघाट पदस्थ किया गया है
  • मधु शर्मा (सहायक संचालक) विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्योपुर, जिला श्योपुर को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर, जिला अशोकनगर बनाया गया है
  • नीतेश पांडे (सहायक संचालक) विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तेंदूखेड़ा, जिला दमोह को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी आगर मालवा, जिला आगर मालवा पदस्थ किया गया है
  • विद्या मिश्रा सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दमोह, जिला दमोह पदस्थ किया गया है
  • कविता त्रिपाठी (सहायक संचालक) अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली, जिला सिंगरौली पदस्थ किया गया है
  • स्वीटी मंगल (सहायक संचालक) अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया, जिला उमरिया पदस्थ किया गया है
  • ऐश्वर्या मूंदड़ा (सहायक संचालक) अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी विदिशा को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी नीमच, जिला नीमच पदस्थ किया गया है
  • सावन पाटीदार (सहायक संचालक) अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी देवास को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी राजगढ़, जिला राजगढ़ पदस्थ किया गया है
  • शीलू शर्मा, सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, म.प्र. भोपाल को सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर, जिला सीहोर पदस्थ किया गया है
  • राजीव सूर्यवंशी, प्राचार्य शासकीय उमावि क्षिप्रा, जिला देवास को प्रभारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी देवास, जिला देवास बनाया गया है
  • पूजा जैन, सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय, म.प्र. भोपाल को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन, जिला जबलपुर की जिम्मेदारी दी गई है
  • संजय तोमर, (प्राचार्य उमावि) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर, जिला सीहोर को प्रभारी प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सीहोर, जिला सीहोर बनाया गया है
  • एस.बी. सिंह, (प्राचार्य उमावि)प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली, जिला सिंगरौली को प्रभारी सहायक संचालक, कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी शहडोल, जिला शहडोल पदस्थ किया गया है

स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।