मध्य प्रदेश: आज से कक्षा 5वीं- 8वीं की पुन: परीक्षा, परीक्षा केन्द्र पर ही ऑन स्पॉट प्रिंट होंगे प्रश्न पत्र, जानें अन्य डिटेल्स

मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुन: परीक्षा मंगलवार ( 16 जून 2026) से शुरू हो रही हैं जो 23 जून तक चलेगी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश भर में कुल 2 हजार 795 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे

Jun 16, 2026 - 09:30
मध्य प्रदेश: आज से कक्षा 5वीं- 8वीं की पुन: परीक्षा, परीक्षा केन्द्र पर ही ऑन स्पॉट प्रिंट होंगे प्रश्न पत्र, जानें अन्य डिटेल्स

मध्य प्रदेश में वर्ष 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की पुन: परीक्षा मंगलवार ( 16 जून 2026) से शुरू हो रही हैं जो 23 जून तक चलेगी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा प्रदेश भर में कुल 2 हजार 795 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे के बीच होगी।

इस परीक्षा में सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण एवं अनुपस्थित छात्र शामिल हो सकेंगे। कक्षा 5वीं की पुन: परीक्षा में लगभग 1 लाख 17 हजार से अधिक और कक्षा 8वीं के लगभग 1 लाख 32 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके बाद 24 से 28 जून के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत छात्र शामिल होंगे।

इस पुन: परीक्षा के लिए केवल जनशिक्षा केन्द्र स्तर ही परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। अगर किसी जिले में किसी परीक्षा केन्द्र पर 500 से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हों तो उस स्थिति में राज्य शिक्षा केन्द्र से अनुमति उपरांत दूसरा परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है।

परीक्षा केन्द्र पर ही ऑन स्पॉट प्रिंट होंगे प्रश्न

  • पुन:परीक्षा के लिए प्रश्नपत्रों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रश्नपत्रों की ऑन स्पॉट प्रिंटिंग परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष द्वारा की जाएगी।
  • परीक्षा पोर्टल से प्रश्नपत्रों को डाउनलोड एवं प्रिंट करने के लिए जिला परियोजना समन्वयक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
  • परीक्षाओं के निर्बाध संचालन के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 02 कम्प्यूटर/लैपटॉप, 02 कार्यशील प्रिंटर, इंटरनेट, पर्याप्त ए-4 साईज पेपर, टोनर की उपलब्धता एवं सुगम विद्युत व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
  • पुन: परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा में उपस्थिति एवं परीक्षा केन्द्र तक पहुंचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख/शिक्षक को सौंपा गया है।

छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे रिजल्ट के बाद आयोजित होने वाली ‘विशेष परीक्षा’ में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी।

कक्षा 5वीं की पुनः परीक्षा संशोधित समय-सारणी

  • 16 जून: प्रथम भाषा-अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT), हिंदी (SCERT)/(NCERT), उर्दू मराठी।
  • 18 जून: गणित व संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)।
  • 19 जून: द्वितीय भाषा-अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू , मराठी है) व हिंदी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)।
  • 20 जून: पर्यावरण अध्ययन।
  • 22 जून: अतिरिक्त भाषा-हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों के लिए)

कक्षा 8वीं पुनः परीक्षा संशोधित समय-सारणी

  • 16 जून: प्रथम भाषा (सहायक वाचन सहित) हिंदी (SCERT)/(NCERT), अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT), उर्दू, मराठी।
  • 18 जून: गणित व संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
  • 19 जून: द्वितीय भाषा अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू , मराठी है) व हिंदी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)।
  • 20 जून: विज्ञान।
  • 22 जून: तृतीय संस्कृत भाषा (SCERT/NCERT), हिंदी, अरबी, मराठी, उडिया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (मूकबधिर रेजियेशन)।
  • 23 जून: सामाजिक विज्ञान।

 

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।