MP Weather: 3 दिन के ब्रेक के बाद फिर बदले मौसम के मिजाज, आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, शनिवार से भीगेंगे इंदौर-उज्जैन संभाग
मानसून के करवट बदलते ही मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव के चलते शुक्रवार से पूर्वी हिस्से और शनिवार से पश्चिमी हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज, 11 सितंबर को […]
मानसून के करवट बदलते ही मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आ गया है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव के चलते शुक्रवार से पूर्वी हिस्से और शनिवार से पश्चिमी हिस्से में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने आज, 11 सितंबर को जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, मैहर, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, मानसून ट्रफ और पश्चिमी हिस्से मेंचक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके असर से आज जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम बदला रहेगा वहीं शनिवार, 12 सितंबर से इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी बारिश की गतिविधियां में इजाफा देखने को मिलेगा। बारिश के इस दौर से बारिश के आंकड़ों में सुधार होने की उम्मीद है। खास करके पश्चिमी हिस्से में स्थिति बेहतर हो सकती है चुंकी पश्चिमी मध्य प्रदेश में अब भी औसत से 13% कम बारिश हुई है।
मध्य प्रदेश में अब भी कोटे से 8 % कम बारिश
1 जून से 10 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 31.3 इंच बारिश (795.3 मिमी) हुई है, जबकी अबतक 33.9 इंच (862.5 मिमी) बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से 2.4 इंच यानि 8% बारिश कम हुई है। जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में 2% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% कम पानी गिरा है। इस सीजन में सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है।
- अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
- जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में 1% तक कम बारिश बारिश। बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, दमोह, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, मंडला, रीवा, सागर, सिवनी, आलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, देवास, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नीमच, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में औसत से भी कम पानी गिरा है।