यात्री परिवहन विजन समिट 2026: सीएम डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ, 25 सितम्बर से प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के अंतर्गत आयोजित ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दो दिवसीय समिट के मंच से सिंगल क्लिक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य आर्टिफिशियल […]

Sep 11, 2026 - 15:30
यात्री परिवहन विजन समिट 2026: सीएम डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ, 25 सितम्बर से प्रदेश में सुगम परिवहन सेवा शुरू करने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के अंतर्गत आयोजित ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दो दिवसीय समिट के मंच से सिंगल क्लिक के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनोवेशन चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की।  इस पहल का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना और युवाओं की प्रतिभा को नए अवसरों से जोड़ना है।

डॉ यादव ने इस अवसर पर  ‘मध्यप्रदेश सुगम परिवहन सेवा’ के लोगो प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि के चेक प्रदान कर सम्मानित किया, उन्होंने यात्री मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा पर आधारित एग्जीबिशन का भी शुभारंभ कर अवलोकन किया साथ ही समिट की स्मारिका एवं यात्री परिवहन से संबंधित जानकारी पर आधारित बुकलेट का विमोचन किया।

25 सितम्बर से मध्य प्रदेश में शुरू होगी सुगम परिवहन सेवा 

डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि आज उनके ही कारण भारत दुनिया में अपनी अलग पहचान बना पाया है उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने 2047 के विकसित भारत की कल्पना की है और उसमें मध्य प्रदेश भी उनका साथ दे रहा है धीरे धीरे आगे बढ़ रहा है, अब ये सुगम परिवहन सेवा यात्रियों के दैनिक जीवन को भी सुगम बनाएगी मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 25 सितम्बर से हम प्रदेश में इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं।

बेहतर परिवहन से बाजार का विस्तार और नए अवसरों का सृजन होगा

मध्यप्रदेश के विकास की बात करते हुए सीएम ने कहा इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है और दोनों शहर तेजी से विकास कर रहे हैं। इतिहास साक्षी है कि परिवहन के बिना परिवर्तन संभव नहीं है। बेहतर परिवहन से बाजार का विस्तार और नए अवसरों का सृजन होगा, जिससे विकास और समृद्धि को गति मिलेगी। सीएम ने कहा यह हमारे लिए गौरव की बात है कि मध्यप्रदेश में निर्मित ईवी वाहन और इंजन आज देश ही नहीं, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में पहुंच रहे हैं।

सीएम ने की पीएम मोदी की तारीफ 

डॉ मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में 74 हज़ार किलोमीटर के राजमार्ग सबसे तेज गति से बने हैं, तो वहीं सबसे तेज गति से दिल्ली – मुंबई कॉरिडोर विकसित हुआ है। देश के बीच में मध्यप्रदेश होने से कम समय में दिल्ली और मुंबई पहुँचा जा रहा है। लोक परिवहन की आवश्यकता समय के साथ सार्वजनिक सेवाओं की अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य में मौजूद 15 हज़ार से ज़्यादा बसें तथा 5 लाख किलोमीटर सड़क नेटवर्क लोगों के सुगम परिवहन की दिशा में महत्त्वपूर्ण सिद्ध होगा।

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।