डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी की जमकर की तारीफ, कहा – ‘मोदी शांत, कूल और टोटल किलर’, G7 में हुई दोनों की मुलाकात
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में वैसे तो कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन एक बात जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह थी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ करना। ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘काल्म, कूल और टोटल किलर’ नेता
फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में वैसे तो कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन एक बात जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह थी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ करना। ट्रंप ने पीएम मोदी को ‘काल्म, कूल और टोटल किलर’ नेता बताकर सभी को चौंका दिया है।
दरअसल, जी-7 के कार्यकारी लंच के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत, संतुलित और बेहद दमदार व्यक्तित्व वाले नेता हैं। ट्रंप ने अपने अंदाज में आगे कहा, “जरा देखिए… मैं उनके जैसा नहीं हूं।” यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी नेताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई। सोशल मीडिया पर भी #ModiTrump और #G7Summit के नाम से यह चर्चा खूब वायरल हो रही है।
16 महीनों के बाद हुई बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यह द्विपक्षीय बैठक आज बुधवार, 17 जून, 2026 को फ्रांस के एवियन में जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग से हो रही है। यह मुलाकात इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि दोनों शीर्ष नेताओं के बीच आमने-सामने की यह बैठक पूरे 16 महीनों के बाद हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के नेता भारत और अमेरिका के संबंधों पर विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।
इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
वहीं इस महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर बात होने की संभावना है। इनमें आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, रक्षा सहयोग को मजबूत करना, व्यापार संबंधों को और बेहतर बनाना, वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूत करना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में साझेदारी बढ़ाना और दोनों देशों के बीच निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। इसके साथ ही पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और वैश्विक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों पर भी मोदी और ट्रंप के बीच गहराई से चर्चा होने की उम्मीद है। इन मुद्दों पर दोनों देशों की रणनीति और सहयोग भविष्य की वैश्विक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इससे पहले मंगलवार, 16 जून, 2026 को फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 समिट के आउटरीच सेशन में भी पीएम मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक-दूसरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और जी-7 के वर्किंग सेशन की शुरुआत से पहले हल्की-फुल्की बातचीत भी की। इसके अलावा जी-7 वर्किंग सेशन की बैठक के दौरान दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे थे, जिससे उनके बीच की अच्छी समझ और सहजता साफ दिखाई दे रही थी।