आम जनता को महंगाई से राहत, LPG की कीमतों में आई गिरावट, जानें नए रेट
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। कभी कीमतों में उछाल आता है तो कभी जनता को राहत देते हुए दाम कम किए जाते हैं। चलिए जान लेते हैं कि जुलाई से पहले दिन लोगों को राहत मिली है। आज सिलेंडर के जो दाम जारी किए गए
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते हैं। कभी कीमतों में उछाल आता है तो कभी जनता को राहत देते हुए दाम कम किए जाते हैं। चलिए जान लेते हैं कि जुलाई से पहले दिन लोगों को राहत मिली है।
आज सिलेंडर के जो दाम जारी किए गए हैं। उससे घरेलू उपभोक्ताओं को तो कोई राहत नहीं मिली है लेकिन कमर्शियल एलपीजी खरीदने वाले ग्राहकों को जरूर फायदा हुआ है। तेल कंपनियों की ओर से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 174 रुपये से 183.50 रुपए तक की कटौती की गई है।
कहा कितनी है LPG की कीमत
दिल्ली के 3113 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 2930 रुपए का हो गया है। कोलकाता में ये 3255 की जगह 3081.50 रुपए में मिलेगा। लखनऊन में इसके दाम 3025.50 हो गए हैं। पटना में इसकी कीमत 3227 रुपए है।
लगातार हो रहा था इजाफा
साल 2026 में यह पहली बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में राहत देखने को मिली है। अब तक के आंकड़े देखें तो दिसंबर में ये 1580.50, जनवरी में 1651.50, फरवरी में 1740.50, 1 मार्च को 1768.50 और 7 मार्च को 1883, अप्रैल में 20878.50, मई में 993 की भारी वृद्धि के दिल्ली में इसकी कीमत 3071.50 रुपए थी। जून में 42 रुपए का इजाफा देखा गया था।
क्यों बढ़ रहे थे रेट
मिडिल ईस्ट में चल रहे हैं संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया था। इसकी वजह से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। अब यहां शांति की उम्मीद के बीच दामों में गिरावट देखने को मिली है। यही वजह है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस साल पहली बार एलजी की कीमतों में कटौती की है।