मध्य प्रदेश के आज 44 जिलों में बारिश-तेज हवा, 7 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई के पहले हफ्ते में भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को सात जिलों में भारी से अति भारी बारिश और 44 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Jul 1, 2026 - 10:30
मध्य प्रदेश के आज 44 जिलों में बारिश-तेज हवा, 7 जिलों में हैवी रेन अलर्ट, 24 घंटे बाद सक्रिय होगा नया सिस्टम

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। जुलाई के पहले हफ्ते में भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को सात जिलों में भारी से अति भारी बारिश और 44 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है

गुरुवार, 2 जुलाई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने होगा, जिससे मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी और भारी बारिश का दौर शुरू होने की प्रबल संभावना है।मंगलवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट, डिंडौरी, हरदा, सीहोर, शाजापुर, मंडला, सीधी, सिवनी, धार, नर्मदापुरम, खरगोन, पांढुर्णा और मैहर में बारिश हुई। सतना में करीब डेढ़ इंच पानी गिरा।

मौसम केंद्र भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी अरब सागर के कुछ और भागों, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, सम्पूर्ण दमन एवं दीव, उत्तराखंड के शेष भागों, हिमाचल प्रदेश एवं लद्दाख के शेष भागों, सम्पूर्ण जम्मू-कश्मीर, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली एवं पंजाब के अधिकांश भागों तथा राजस्थान के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। संभावना है कि जुलाई के पहले हफ्ते तक बाकी बचे 40 जिलों में मानसून प्रवेश कर सकता है।

बुधवार को इन जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट

  • बालाघाट,डिंडौरी, देवास, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट। झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा।
  • भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी। झंझावत और वज्रपात, मध्यम से हल्की वर्षा झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा।

अबतक एमपी में 33 प्रतिशत कम वर्षा: 1 से 30 जून के बीच मध्य प्रदेश में सामान्य से करीब 33 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अबतक औसतन 131.1 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 88.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 57% और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 7% कम पानी गिरा है। भोपाल में अब तक 6 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

अबतक सामान्य से कम बारिश: अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, सागर, सतना, रीवा, पन्ना, दमोह, मंडला, सिवनी, बैतूल, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, नर्मदापुरम, उज्जैन, विदिशा।

अबतक सामान्य से अधिक बारिश: भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, बुरहानपुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर और श्योपुर ।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।