श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर शाहजहानाबाद में अधिवक्ता सुनील जैन निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित, चुनाव अधिकारी अभिषेक जैन ने सौंपा प्रमाणपत्र
श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शाहजहानाबाद, भोपाल की प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित आमसभा में अधिवक्ता सुनील जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी अभिषेक जैन, एडवोकेट ने विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर सुनील जैन को अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र प्रदान किया। सुनील जैन पेशे
श्री पारसनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शाहजहानाबाद, भोपाल की प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष पद का चुनाव आज सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित आमसभा में अधिवक्ता सुनील जैन को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी अभिषेक जैन, एडवोकेट ने विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर सुनील जैन को अध्यक्ष पद का प्रमाणपत्र प्रदान किया। सुनील जैन पेशे से अधिवक्ता हैं और जागृत हिंदू मंच के संरक्षक के रूप में भी सामाजिक-धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने पर समाज में हर्ष की लहर है।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजन
इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी, मंदिर के पूर्व अध्यक्ष विजय जैन, अमित जैन पूर्व अध्यक्ष शाहजहानाबाद जैन मंदिर, ग्रीन पार्क मंदिर के अध्यक्ष कैलाश जैन*, संजय गोहिल, मुकेश जैन, प्रकाश जैन, अनिल जैन, अजित जैन, अमित जैन, श्रेयांश जैन, स्वप्निल जैन, श्रीमती मंजूलता जैन, अभिनय जैन, श्रीमती कुसुम जैन सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों एवं समाजजनों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष सुनील जैन को पुष्पमाला पहनाकर एवं शॉल-श्रीफल भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील जैन के नेतृत्व में मंदिर की धार्मिक, सामाजिक एवं विकास गतिविधियों को नई गति मिलेगी। समाज की ओर से सुनील जैन को इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं।