एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी, इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज किया
इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने तीनों को फर्जी ऑफर और जॉइनिंग लेटर थमाकर उनसे कुल 5 लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। पीड़ितों को तब अपने साथ हुई धोखाधड़ी
इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने तीनों को फर्जी ऑफर और जॉइनिंग लेटर थमाकर उनसे कुल 5 लाख से अधिक रुपये हड़प लिए। पीड़ितों को तब अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ, पीड़ितों की शिकायत पर तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवाओं को नामी कंपनियों और अन्य संस्थानों में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, जहाँ तीन फरियादियों ने खुद के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद उन्हें आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी का भरोसा दिया है।
बेरोजगार युवकों के साथ नौकरी के नाम पर ठगी
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वैभव मेहता नामक व्यक्ति ने उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने की बात कही थी। उसने भरोसा दिलाया था कि थोडा खर्च करने के बाद जीवन भर ऐश करोगे, उसके भरोसे में आकार तीनों ने उसे करीब 5 लाख 30 हजार रुपये दे दिए।
शातिर आरोपी ने थमाए फर्जी जॉइनिंग लैटर
पैसा देने के बाद जब उससे नौकरी की बात कही गई तो उसने इंडिगो एयरलाइंस व एयरपोर्ट अथॉरिटी के ऑफर व जॉइनिंग लेटर दिए गये, युवक जब उसके आधार पर ज्वाइन करने गए तो मालूम चला कि लैटर फर्जी हैं, ठगी का अहसास होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
एडिशल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि युवकों की शिकायत का आधार पर विभाग गुप्ता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्दी ही तकनीकी साक्ष्य और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस विभाग मेहता को पकड लेगी।