जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, केंद्र पर बोला हमला, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा, कहा- सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 16 जुलाई को युवाओं के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे। उन्होंने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने केंद्र सरकार को छात्रों और युवाओं की आवाज सुनने को कहा।

Jul 16, 2026 - 21:30
जंतर-मंतर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, केंद्र पर बोला हमला, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा, कहा- सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) 16 जुलाई को युवाओं के विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने जंतर मंतर पहुंचे। उन्होंने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। उन्होंने केंद्र सरकार को छात्रों और युवाओं की आवाज सुनने को कहा। कांग्रेस सरकार का उदाहरण देते हुए आगामी चुनावों को लेकर चेतावनी भी दी।

अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे आंदोलन को लेकर कहा कि, “जंतर मंतर सत्ता के अहंकार को झुकाने का गवाह रहा। केंद्र सरकार CJP आंदोलन, युवाओं और सोनम वांगचुक की आवाज सुन लें। वरना 3 साल बाद आपका भी वही हश्र होगा, जो 2014 में पिछली सरकार का हुआ था।”

सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा

आप संयोजक ने मोदी सरकार के सामने कैबिनेट में बदलाव का प्रस्ताव भी रखा है। उन्होंने कहा कि, “धर्मेंद्र प्रधान को हटायें और सोनम वांगचुक को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाएं।” आगे उन्होंने यह भी कहा कि, “प्रधानमंत्री ऐसा करने वाले नहीं है। क्योंकि उन्हें क्रांति से डर लगता है।” अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा व्यवस्था पर कई सवाल भी खड़े। नागरिकों से 20 जुलाई को होने वाले “संसद चलो” आंदोलन में शामिल होने की अपील भी की।

पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार को घेरा 

नीट यूजी समेत अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक को लेकर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “2024 नीट यूजी पेपर लीक के मास्टरमाइंड को बेल दे दी गई है। सरकार ने पेपर लीक का सिस्टम बना दिया है। हर साल ऐसे मामले आते हैं। देश का युवा कब तक बर्दाश्त करेगा?” उन्होंने आगे कहा, “प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक छात्रों के आत्मविश्वास को तोड़ दिया है।”

सोनम वांगचुक के अनशन का 19वां दिन 

गुरुवार को सोनम वांगचुक के अनशन के 19 दिन हो चुके हैं। उनकी सेहत लगतर बिगड़ती जा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार के सामने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग रखी है। दिल्ली हाईकोर्ट में इस मामले को एक PIL दाखिल की गई है। चीफ जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की बेंच ने सरकारी डॉक्टरों द्वारा सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की रोजाना मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है।