भोपाल में रात के अंधेरे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, विजय स्तंभ के सामने बिरयानी मैजिक हटाया, टेबल-कुर्सी और सिलेंडर किए जब्त

भोपाल के एमपी नगर जोन-1 में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए रात में विशेष अभियान चलाया। दरअसल विजय स्तंभ के सामने सड़क किनारे वर्षों से जमे अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने क्रेन की मदद से एक बिरयानी मैजिक हटाया। इसके अलावा कई ठेले, काउंटर, टेबल-कुर्सियां, गैस सिलेंडर और फूड […]

Sep 16, 2026 - 08:30
भोपाल में रात के अंधेरे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, विजय स्तंभ के सामने बिरयानी मैजिक हटाया, टेबल-कुर्सी और सिलेंडर किए जब्त

भोपाल के एमपी नगर जोन-1 में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए रात में विशेष अभियान चलाया। दरअसल विजय स्तंभ के सामने सड़क किनारे वर्षों से जमे अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए निगम की टीम ने क्रेन की मदद से एक बिरयानी मैजिक हटाया। इसके अलावा कई ठेले, काउंटर, टेबल-कुर्सियां, गैस सिलेंडर और फूड ट्रॉली भी जब्त की गईं।

दरअसल कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में अमला मौजूद रहा। अभियान के बाद टीम ने जोन-2 में भी कार्रवाई जारी रखी जहां देर रात तक अतिक्रमण हटाने का काम चलता रहा।

अतिक्रमण हटाओ अभियान में क्या-क्या हटाया गया?

दरअसल नगर निगम की टीम विजय स्तंभ और विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क किनारे पहुंचे अतिक्रमणों को भी हटाने पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक इस इलाके में लंबे समय से सड़क किनारे ठेले और अस्थायी ढांचे लगे हुए थे जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई के दौरान छत वाले ठेले, फूड काउंटर, टेबल-कुर्सियां, गैस सिलेंडर और फूड ट्रॉली को जब्त किया गया। बिरयानी मैजिक को क्रेन की मदद से हटाया गया। निगम अधिकारियों ने सड़क किनारे मौजूद दूसरे अस्थायी ढांचों को भी हटवाया। वहीं अभियान के दौरान निगम की टीम ने मौके पर मौजूद सामान को सूचीबद्ध करते हुए जब्ती की कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी निगरानी जारी रहेगी।

बिजली कनेक्शन भी जांच के दायरे में

वहीं निरीक्षण के दौरान निगम अधिकारियों को वेज बिरयानी के एक काउंटर पर बिजली कनेक्शन भी मिला। अब इसकी जांच की जाएगी कि यह कनेक्शन किस आधार पर दिया गया था। नगर निगम इस मामले में बिजली कंपनी को पत्र लिखकर जानकारी मांगेगा। सांयकालीन अतिक्रमण अधिकारी नासिर खान ने बताया कि विजय स्तंभ चौराहे पर लंबे समय से अतिक्रमण जमा होने के कारण यातायात बाधित हो रहा था। कार्रवाई के बाद संबंधित जगह को दोबारा अतिक्रमण से बचाने के लिए स्थायी व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा गया है। अधिकारियों के मुताबिक खाली कराई गई जगह पर बेंच और पौधे लगाने का सुझाव वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है ताकि सार्वजनिक स्थान व्यवस्थित रहे और दोबारा कब्जा न हो।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।