भोपाल मेट्रो को मिला ग्रीन सिग्नल, 25 जुलाई से दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी, पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट पर मिलेगी ट्रेन
भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी मिलने के बाद 25 जुलाई से भोपाल मेट्रो दोनों ट्रैक पर संचालित होगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों का इंतजार काफी कम हो जाएगा। पीक
भोपाल मेट्रो के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) से सिग्नलिंग सिस्टम को मंजूरी मिलने के बाद 25 जुलाई से भोपाल मेट्रो दोनों ट्रैक पर संचालित होगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों का इंतजार काफी कम हो जाएगा। पीक ऑवर्स में हर 15 मिनट और सामान्य समय में 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो उपलब्ध रहेगी।
अब खत्म होगा लंबा इंतजार
दरअसल अब तक भोपाल मेट्रो सिंगल ट्रैक पर संचालित हो रही थी, क्योंकि सिग्नलिंग सिस्टम पूरी तरह मंजूर नहीं हुआ था। इसी वजह से यात्रियों को कई बार अगली ट्रेन के लिए करीब 75 मिनट तक इंतजार करना पड़ता था। जून में कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम ने ट्रैक, सिग्नलिंग, ब्रेकिंग सिस्टम, स्पीड कंट्रोल और दोनों ट्रेनों के समानांतर संचालन सहित कई तकनीकी परीक्षण किए थे। सभी परीक्षण सफल रहने के बाद अब अंतिम मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 25 जुलाई से नया ऑपरेशन प्लान लागू करने का फैसला किया है।
नई टाइमिंग से मरीजों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को राहत
वहीं नई समय-सारणी के अनुसार पहली मेट्रो सुबह 9 बजे एम्स स्टेशन से रवाना होगी, जबकि अंतिम सेवा शाम करीब 7 बजे तक संचालित रहेगी। दोनों दिशाओं में प्रतिदिन लगभग 50 ट्रिप संचालित किए जाएंगे। नई व्यवस्था का सबसे अधिक फायदा एम्स भोपाल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों, एमपी नगर के छात्रों, वल्लभ भवन, एसबीआई, आरबीआई और आसपास स्थित सरकारी एवं निजी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा। ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ने से यात्रा पहले की तुलना में अधिक तेज, नियमित और सुविधाजनक होगी।
डिजिटल टिकटिंग और रिचार्ज पर भी मिलेगा फायदा
दरअसल भोपाल मेट्रो में यात्री एमपीएमआरसीएल मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट का भुगतान UPI, QR Code, ई-वॉलेट और अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकेगा।
यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं ई-वॉलेट रिचार्ज करने पर 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस राशि का लाभ भी दिया जाएगा। स्टेशन के प्रवेश द्वार पहली ट्रेन रवाना होने से 15 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे, ताकि यात्रियों को सुरक्षा जांच और टिकटिंग में किसी तरह की परेशानी न हो।