NEET-UG re-examination को लेकर भोपाल ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट जारी

भोपाल शहर में 32 परीक्षा केन्द्रों पर 21 जून 2026 दिन रविवार को दोपहर समय-02ः00 बजे से शाम 05ः15 बजे तक NEET की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मेट्रो निर्माण के कारण इन परीक्षा केन्द्रों पर इस मार्ग का चयन करें शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद

Jun 19, 2026 - 21:30
NEET-UG re-examination को लेकर भोपाल ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट जारी

भोपाल शहर में 32 परीक्षा केन्द्रों पर 21 जून 2026 दिन रविवार को दोपहर समय-02ः00 बजे से शाम 05ः15 बजे तक NEET की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

मेट्रो निर्माण के कारण इन परीक्षा केन्द्रों पर इस मार्ग का चयन करें

शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद नगर- प्रभात चौराहा से पिपलानी के मध्य मेट्रो निर्माण के कारण मार्ग संक्रीण हो गया है, इसलिए टीटी नगर, एमपी नगर, कोलार रोड, पुराने भोपाल से आनंद नगर शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आनंद नगर पहुचने के लिए चेतक ब्रिज, गोविन्दपुरा, भेल, महात्मा गांधी चौराहा , पिपलानी पेट्रोल पम्प होकर जावें। इसी तरह शासकीय गीतान्जली कन्या पीजी कालेज गौतम नगर- डीआईजी बंगला-भोपाल के रास्ते सिंधी कालोनी से काॅजी केम्प, डीआईजी बंगले के मध्य मेट्रो का निर्माण होने से मार्ग अत्यन्त सन्कीर्ण हो गया है। इस कारण नादरा बस स्टेण्ड, अग्रवाल धर्मषाला, छोला गणेष मंदिर, जे.पी ब्रिज तिराहा होकर डीआईजी बंगला चौराहा शासकीय गीतान्जली कन्या पीजी कालेज पहुँच सकेगें।

परीक्षा को लेकर आम लोगों को हिदायत 

NEET का पेपर का आयोजन करने वाले परीक्षा केन्द्रों के आस-पास किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। जिससे परीक्षार्थी को परीक्षा देने में विघ्न पैदा न हो।  NEET परीक्षा के दोैरान परीक्षा केन्द्रों के आसपास किसी प्रकार के वाहन पार्क न करें। जिससे परीक्षार्थी सुगमता से अपने परीक्षा केन्द्रों पर पहुच सकें।  परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यार्थी अपने परीक्षा केन्द्र को पहले से चिन्हित कर परीक्षा केन्द्र पर पहुॅंचने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले निकलें ताकि समय पर केन्द्र पर पहुच सके।

आम जनता से अपील 

आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं.7049104825, 7049104640 पर सम्पर्क करें तथा WHATSAPP 7587602055 पर भी बतायें। हम आपकों सुगम और सुरक्षित यातायात प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।