चिन्मय अमृत यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बोले- युवाओं के नैतिक विकास में स्वामी चिन्मयानंद का योगदान हमेशा रहेगा याद

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस से चिन्मय अमृत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद को महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति बताते हुए भारतीय संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद

Aug 21, 2026 - 15:30
चिन्मय अमृत यात्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, बोले- युवाओं के नैतिक विकास में स्वामी चिन्मयानंद का योगदान हमेशा रहेगा याद

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीएम हाउस से चिन्मय अमृत यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी चिन्मयानंद को महान संत, विचारक और आध्यात्मिक विभूति बताते हुए भारतीय संस्कृति और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने भारतीय समाज और युवाओं के नैतिक विकास के साथ गीता को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास हम सभी को करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने चिन्मयानंद मिशन के सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मिशन देशभर में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के साथ सामाजिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। कार्यक्रम में चिन्मयानंद मिशन के स्वामी मित्रानंद सरस्वती महाराज सहित मिशन के अनुयायी मौजूद रहे।

भोपाल से झांसी के लिए रवाना हुई यात्रा

चिन्मय अमृत यात्रा छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश पहुंची थी। प्रदेश में रीवा, सतना, बैतूल और नर्मदापुरम से होते हुए यात्रा भोपाल पहुंची। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसे झांसी के लिए रवाना किया। इससे पहले चिन्मय अमृत यात्रा प्रदेश के खंडवा और इंदौर से भी गुजर चुकी है। मुख्यमंत्री ने यात्रा को रवाना करते हुए चिन्मयानंद मिशन के सामाजिक अभियानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शुभकामनाएं दीं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।