सीएम डॉ. मोहन यादव ने कटनी CSP नेहा पच्चीसिया को सस्पेंड किया, निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई के निर्देश
कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया से जुड़े गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव
कटनी में नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नेहा पच्चीसिया से जुड़े गंभीर प्रकरण को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को संबंधित CSP के विरुद्ध तत्काल निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही, दबाव अथवा पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नेहा पच्चीसिया के खिलाफ पिछले कुछ समय से कई शिकायतें आई थीं। इनमें ट्रांसपोर्ट कारोबारी से कथित 30,000 रुपये की वसूली की मांग, एक हत्या के मामले की जांच और चालान में कथित देरी तथा जमीन सौदे से जुड़े गंभीर आरोप शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कटनी सीएसपी के निलंबन के निर्देश दिए
सीएम मोहन यादव ने कटनी में सामने आए गंभीर प्रकरण और एफआईआर के आधार पर सीएसपी नेहा पच्चीसिया को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए और ये भी कहा है कि निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
नेहा पच्चीसिया पर लगे हैं कई आरोप
कटनी सीएसपी पर इसी साल 21 जुलाई की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की हाईवा रोककर कथित 30,000 रुपये मांगने का आरोप लगा था। ये शिकायत मिलने के बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CSP के चालक आरक्षक केशव सिंह को निलंबित कर दिया और कुठला, माधवनगर तथा रंगनाथ नगर थानों का प्रभार वापस ले लिया।
वहीं कुठला थाना क्षेत्र के हत्या प्रकरण में मुख्य आरोपी आकाश लोधी के पिता रमेश लोधी की जमीन को लेकर विवाद सामने आया। आरोप है कि परिवार पर दबाव बनाकर कन्हवारा गांव की जमीन (गाइडलाइन वैल्यू लगभग 82 लाख रुपये) की काफी कम कीमत (18.20 लाख रुपये) में रजिस्ट्री कराई गई। कुछ शिकायतों में 75 लाख रुपये की मांग या डील का भी जिक्र आया था। इसकी जांच जबलपुर रेंज स्तर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर 20 अगस्त को कुठला थाने में CSP नेहा पच्चीसिया सहित दो अन्य (क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी) के खिलाफ धोखाधड़ी, दबाव बनाने और आपराधिक सांठगांठ की धाराओं में FIR दर्ज की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सीएसपी को निलंबन के निर्देश जारी किए हैं।