अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, नीट पेपर लीक पीड़ितों के लिए मांगा मुआवजा, 20 जून को जंतर मंतर पर फिर होगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। अब एक बार फिर पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके चर्चा में आ गए हैं। दरअसल नीट पेपर लीक विवाद के बीच अब सामने आ रहे हैं सुसाइड के मामलों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बड़ी

Jun 19, 2026 - 15:30
अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, नीट पेपर लीक पीड़ितों के लिए मांगा मुआवजा, 20 जून को जंतर मंतर पर फिर होगा प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। अब एक बार फिर पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके चर्चा में आ गए हैं। दरअसल नीट पेपर लीक विवाद के बीच अब सामने आ रहे हैं सुसाइड के मामलों को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बड़ी मांग की है।

सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए अभिजीत ने अपना यह पत्र शेयर किया है। इसके माध्यम से उन्होंने सुसाइड करने वाले छात्रों के परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक करोड रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। इसी के साथ उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में विफलता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे या फिर उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है।

अभिजीत का PM मोदी को लेटर

अभिजीत ने अपने पत्र में लिखा मैं आज भारी मन से आपको यह चिट्ठी लिख रहा हूं ताकि आपका ध्यान एक गंभीर संकट की और आकर्षित कर सकूं जो हमारे राष्ट्र के भविष्य को खतरे में डाल रहा है। हमारे युवा छात्रों के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को खतरे में डाल रहा है।

अपने पत्र में उन्होंने दावा किया है कि पिछले एक हफ्ते में 11 नीट उम्मीदवारों ने सुसाइड किया है। इनमें से 5 घटनाएं 48 घंटे के अंदर हुई है। उनका आरोप है कि बार-बार होने वाली परीक्षा से छात्रों का भरोसा कमजोर हुआ है और वह मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं।

 

पीड़ित परिवारों की आर्थिक बर्बादी

अभिजीत ने लिखा पिछले 2 महीने में मैं उन शोक ग्रस्त परिवारों से मिला हूं जिनके बच्चों ने आत्महत्या कर ली। अपने बच्चों को खोने के असहनीय भावनात्मक आघात के अलावा यह परिवार गंभीर आर्थिक बर्बादी का सामना कर रहे हैं। अपने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए परिवारों ने भारी मात्रा में लोन लिए थे जो विफलताओं की वजह से चकनाचूर हो गए हैं। जिन बच्चों पर उन्होंने अपनी पूरी जमा पूंजी लगा दी उन्हें खो देने के बाद यह परिवार बेसहारा हो गए हैं। सरकार को इन्हें राहत प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए। हमारी मांग है कि इन सभी परिवारों को एक करोड रुपए का मुआवजा जारी किया जाए।

मांग धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

इसी के साथ अभिजीत ने अपनी मांग को दोहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति की मांग की है। उन्होंने कहा कॉकरोच जनता पार्टी पिछले 1 महीने से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांग रही है और देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। हम लोगों की यही मांग है की जान माल के नुकसान के लिए जवाबदेही तय की जाए। हम आपसे विनम्रता पूर्वक अनुरोध करते हैं कि शिक्षा मंत्री को बर्खास्त कर दें।

जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए इस लेटर के बाद अभिजीत ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 20 जून को कॉकरोच दिल्ली के जंतर मंतर पर वापस लौट रहे हैं। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा। उन्होंने यह बताया है कि दोपहर 1 बजे से पार्टी के सारे कार्यकर्ता मिलकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।